Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

पलवल ब्रेकिंग: मंकी पॉक्स बुखार दे रहा है दस्तक, रहे सतर्क : डा. ब्रह्मदीप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप ने बताया कि 13 मई 2022 से कई देशों में मंकी पॉक्स के केस देखने को मिल रहे हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 10 देशों क्रमश: ऑस्ट्रेलिया में 2 केस, बेल्जियम में 3 केस कन्फर्म और 3 सस्पेंशन, कनाडा में 2 केस कन्फर्म और 15 सस्पेंशन, जर्मनी में 1 केस, फ्रांस में 1 केस कन्फर्म और 3 सस्पेंशन, इटली में 1 केस, पुर्तगाल में 23 केस कन्फर्म, स्पेन में 23 केसेस कन्फर्म और 7 सस्पेंशन में, स्वीडन में 1 केस, यूनाइटेड किंगडम में 29 केसेस कन्फर्म, यूनाइटेड स्टेट में 1 केस कन्फर्म देखने को मिल रहे हैं। कुछ शहरों में मंकी पॉक्स की वजह से डेथ भी देखने को मिल रही हैं। विभिन्न देशों की सरकारें इस पर कार्य कर रही है।

लेबोरेट्री इन्वेस्टिगेशन की जा रही है, विदेशों से आए हुए लोगों को आइसोलेशन में रखा जाएगा। जरूरत पडऩे पर लोगों की टेस्टिंग भी जा रही है।
सिविल सर्जन ने बताया कि मंकी पॉक्स एक गंभीर बीमारी है और यह किसी भी उम्र में हो सकती है। इसके लक्षण सिर दर्द, पीठ दर्द, बुखार की तीव्र शुरुआत (38.05 डिग्री सेल्सियस), मांसपेशियों में पीड़ा, शक्तिहीनता और शरीर पर दाने देखने को मिले रहे है।

डा. ब्रह्मदीप ने बताया कि लक्षण दिखाई देने से 21 दिन पहले की मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री जानना जरूरी है। इसलिए उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि मंकी पॉक्स से बचने के लिए जागरूकता का होना बेहद आवश्य है। अगर इसके लक्षण पाए जाएं तो तुरंत अपने नजदीकी सीएचसी व पीएचसी पर जाकर सैंपल दें।

उन्होंने बताया कि यह बीमारी स्मॉल चिकन पॉक्स की तरह होती है, ज्यादातर यह बीमारी विदेशों से आने वाले लोगों से फैलती है। इसीलिए विदेशों से आने वाले लोगों का चेकअप किया जाएगा। चेकअप के लिए सैंपल लेकर, सैंपल आईसीएमआर लैब पूणे में भेजे जाएंगे। यह बीमारी पशुओं से मनुष्य में फैलती है। इस बीमारी से सिर्फ और सिर्फ सतर्क रहकर ही जीता जा सकता है, जैसे कि बाहर जाते समय हेड कैप पहने, फेस मास्क लगाएं, डबल ग्लब्स पहनें। सिविल सर्जन ने बताया कि पलवल जिले में अभी तक ऐसा कोई केस नही है, लेकिन सतर्कता बरतनी बहुत जरूरी है। इसलिए अपने आस-पास सभी को जागरूक करने की कोशिश करें, ताकि यह बीमारी जिले में आने से रोकी जा सके।

Related posts

चंडीगढ़: आवश्यकता के अनुसार उपभोक्ता करवा सकेंगे बिजली मीटर रिचार्ज स्मार्ट मीटर लगवाएं, बिजली बिल में छूट पाएं

Ajit Sinha

लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से पल्ला-सेहतपुर से बसंतपुर रोड बनेगा फोरलेन – राजेश नागर

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में शराब कारोबारी और ठेका बंद कराने गई महिलाओं के बीच तीखी बहस: 20 लाख देकर ठेका खोला हूँ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x