Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: हरियाणा में अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद, 35 देसी पिस्टल, देसी 6 पिस्टल, 11 मैगजीन सहित 2 लोग अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:पलवल अपराध शाखा,होडल की टीम ने आज हरियाणा में अब तक की हथियारों की सबसे बड़ी खेप पकड़ी की हैं, पुलिस ने इस अंतर्राष्टीय गिरोह के दो सदस्यों को अरेस्ट कर 35 देसी पिस्टल और 6 देशी कट्टे सहित कुल 41 पिस्टल बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 11 मैगजीन अलग से बरामद की हैं। ये हथियार दिल्ली , पलवल , नूंह व कोसीकलां इलाके में बदमाशों को सप्लाई करने आए थे।

पुलिस गिरफ्त नजर आ रहे ये अपराधी किलोर सिंह और जाम सिंह हैं ये दोनों आरोपी शाहपुरा थाना सेंघवा जिला बड़वानी, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। आज ये दोनों एक ट्रक से बैग में भारी तादाद में हथियार लेकर पलवल उतरे थे जैसे पुलिस ये दोनों की नजर अचानक पर पड़ी तो, ये दोनों लोग भागने लगे, तो पुलिस टीम ने पीछा कर दबोच लिया। जब इनकी बैग की तलाशी तो उसमें भारी तादाद पिस्टल भरे हुए।

जब पुलिस ने इन हथियारों की गिनती की तो 35 देशी पिस्टल व 6 देशी कट्टे व 11 मैगजीन निकले। पुलिस की माने तो ये दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से बैग में हथियार लेकर दिल्ली , पलवल , नूंह व कोसीकलां में बदमाशों को सप्लाई देने आए थे।

Related posts

फरीदाबाद: नई शिक्षा नीति उच्चतर शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में उठाया गया अहम कदमः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

सरकार का ध्येय योग के जरिये हर व्यक्ति को रखना है स्वस्थ-नायब सिंह

Ajit Sinha

पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम, पुरी निष्ठा एवं लगन से कर्तव्यों का करे निर्वहन-आईजी,अशोक कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x