Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली

दर्दनाक: क्वारनटीन सेंटर में लड़के को सांप ने काटा, कुछ ही घंटों में हो गई मौत

कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर जब अपने गांव वापस लौटे तो वह खुद ही क्वारनटीन हो गए. गांव के जिस स्कूल में वह क्वारनटीन हुए, उसमें एक 16 साल के लड़के को सांप ने काट लिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. हैरान कर देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की है.लॉकडाउन के दौरान हरियाणा के कैथल से आए लोग घरवालों के सलाह पर गांव के ही स्कूल में खुद क्वारनटीन हुए, जहां गुरुवार रात में एक 16 साल के किशोर को सांप ने काट लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

गोंडा के वजीरगंज ब्लॉक के इमलिया गांव में एक सरकारी जूनियर हाई स्कूल है, जहां गुरुवार को हरियाणा के कैथल से आये लोग अपने गांव में घरवालों की सलाह पर खुद ही क्वारनटीन हो गए जहां रात में एक 16 साल के किशोर महेंद्र कुमार को जहरीले सांप ने काट लिया. सांप के काटते ही वहां हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने सांप को तुरंत मार दिया. परिजनों ने बताया कि रात को करीब 12 बजे सांप ने लड़के को काट लिया. सांप ने लड़के की उंगली को पकड़ रखा था. वहीं लड़के ने भी सांप को पकड़ रखा था.
उसके बाद एम्बुलेंस को फोन किया गया. वह जब नहीं आई तो खुद ही मोटरसाइकिल से घायल किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई.अपर जिला अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मंगाई जा रही है. रिपोर्ट के आधार पर जो आपदा में प्रावधान राशि है, वह उनके परिजनों को दी जाएगी.

Related posts

सीएजी रिपोर्ट में हुआ उजागर: लाडली योजना को रोककर दिल्ली की बेटियों के साथ एक और पाप किया-अजय माकन

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज “परिवर्तन संकल्प यात्रा” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने कहा,हरियाणा के 20 जिले देश के 100 टाॅप जिलों में शामिल हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!