Athrav – Online News Portal
नोएडा

शारदा यूनिवर्सिटी रोड़ पर हुए हादसे में एक छात्र की मौत, 3 घायल, स्कार्पियो कार पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा में तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी की संतुलन बिगड़ने की वजह डिवाइडर पर चढ़कर पेड़ से जा टकराई। यह हादसा कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र में शारदा यूनिवर्सिटी रोड़ पर हुआ. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों एक छात्र को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल तीन छात्र इलाज किया जा रहा है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
हादसे के बाद स्कॉर्पियो कार की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की स्पीड कितनी ज्यादा रही होगी । कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी उसके बाद पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चार छात्र शिवम उर्फ अभिनव, आर्य, अभय, पंडित उर्फ ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 22 वर्षीय ध्रुव को डॉक्टर मृत घोषित कर दिया घटना में शिव उर्फ अभिनव, आर्य और अभय की हालत गंभीर बनी हुई है. थाना बीटा-2 पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और पंडित उर्फ ध्रुव के शव का पंचायतनामा भरकर अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related posts

सोसायटी के एक फ्लैट में नेपाली नौकर ने सूप में नशीला पदार्थ पिलाकर कीमती सामान और गहने लेकर भागा।

Ajit Sinha

नॉएडा में एक ऐसा पोस्टर लगाया गया जिसमें उप -मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा को मुख्यमंत्री एंव शिक्षा मंत्री बताया गया हैं।

Ajit Sinha

अतिक्रमण विभाग के दस्ते पर पथराव की सूचना पर पहुंचे पीसीआर पर तैनात हेड कांस्टेबल को चाकू घोंपा, फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x