Athrav – Online News Portal
अपराध मुंबई

‘दुर्लभ लोटा’ के नाम पर ठग लिए एक करोड़ 54 लाख रुपए , गिरोह की करतूतें हैरत में डालने वालीं

मुंबई: मुंबई पुलिस ने राइस पुलर के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. साधारण लोटे को दुर्लभ लोटा बताकर एक करोड़ 54 लाख रुपये ऐंठने वाला गिरोह कई लोगों को ठग चुका है. तांबे के सामान्य लोटे को शातिर ठगों ने दुर्लभ लोटा बताकर एक व्यक्ति से एक करोड़ 54 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस के मुताबिक इसके लिए शातिर ठग तीन अलग-अलग कंपनियां बनाए थे और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों के नाम का झांसा भी देते थे.



मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है. उनके पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.गिरोह के लोग अपने शिकार की पहचानकर उसे लोटे में रेडिएशन होने की बात कहकर उसे बेचने पर देशी और विदेशी अंतरिक्ष एजेंसियों से करोड़ों रुपये मिलने का लालच देते थे. वे पहले उसे BARC और DRDO से टेस्ट कराने के लिए 40 से 50 लाख रुपये खर्च आने की बात कहकर शिकार को निवेश के लिए राजी कर लेते थे.लाखों का निवेश करके करोड़ों रुपये कमाने के मोह की इंसान की कमजोरी का ये शातिर ठग फायदा उठाते थे. वे शिकार को फांसने के लिए नेता और फिल्मी हस्तियों के भी शामिल होने का दावा करते थे. पुलिस को उम्मीद है कि इनकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर अन्य पीड़ित भी सामने आएंगे.

Related posts

फरीदाबाद:भाई बनकर फोन पर युवती से 99,948 रुपये की ठगी, कॉलर सहित 2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिल्ली में बढ़ते क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर के ब्रेकडाउन होने का असर अब छोटे-छोटे बच्चों पर भी पड़ रहा है, ये बहुत चिंताजनक है-सीएम

Ajit Sinha

पलवल: 84 किलो गांजा पत्ती, 2.13 लाख नशीले कैप्सूल बरामद कर 4 आरोपी अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!