Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गलत काम करने के झूठे केस में फसाने की धमकी देते हुए जबरन रुपए ऐंठने के मामले में 1 आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गलत काम करने व समाज में बेइज्जती करने का डर दिखा कर व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपए वसूलने और तीन लाख रुपए और मांगने के आरोप में थाना सेक्टर -10 गुरुग्राम की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम चंदन झा है। इस संबंध में थाना सेक्टर -10 गुरुग्राम में दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपित चंदन झा के पास से 94 हजार रुपए नकद बरामद किए है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत  25 जुलाई 2025 को एक व्यक्ति ने  थाना, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि  उसके पड़ोस के मकान में चंदन झा नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। गत  23 जुलाई 2025 को चंदन झा ने मुझे सरकारी स्कूल के सामने बुलाया और कहा कि तेरे  पिताजी ने उसकी बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की है, फिर उसने उससे  1 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि रुपए न देने पर सामाजिक बेइज्जती करेगा। डर के कारण उसने उसको 1 लाख रुपए दे दिए। बाद में गत 25 जुलाई 2025 को चंदन झा ने फिर से उससे  3 लाख रुपये की मांग की और रुपए न देने पर झूठे केस में फसाने की धमकी दी। प्राप्त शिकायत पर थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित किया गया।

उनका कहना है कि थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए दिनांक 26 जुलाई 2025 को गाँव गाड़ौली खुर्द, गुरुग्राम से आरोपित चंदन झा (उम्र 36 साल) निवासी गांव दमदाह, अररिया, बिहार को   गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जा से *94 हजार रुपए बरामद किए गए तथा आरोपित  को दिनांक 27.07.2025 को  अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मुकदमा  का अनुसन्धान जारी है।

Related posts

तीन मजदूरों की जलने से मौत पर डीएम ने की टीम गठित, बिना एनओसी के चल रहे संस्थान और इंडस्ट्रीज खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीईटी-2025 परीक्षा के दौरान हरियाणा पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

रेस्टोरेंट में तलाक से पहले ब्रेकअप पार्टी के लिए पहुंचे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी पर चाकू से वार घायल कर दिया, गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x