Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस पर जेजेपी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने अध्यापकों को नमन कर आशीर्वाद लिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा, डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महावीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर दल मार्ग मार्केट नंबर 1, में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष राम फूल भाटी द्वारा की गई.इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नागरिक एवं स्कूल शामिल हुए जिसमें वरिष्ठ नागरिकों एवं स्कूल के बच्चों द्वारा हिंदी भाषा को सर्वोत्तम बताया एवं इसका प्रचार एवं प्रसार करने का आग्रह किया।

डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्केट नंबर 1 के प्रधान राजेश भाटिया ने सभी आए हुए वरिष्ठ नागरिकों व स्कूल शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया जो आज वरिष्ठ नागरिक उपस्थित है जिसमें उनकी कुछ अध्यापक हैं उन्होंने अध्यापकों से नमन कर आशीर्वाद लिया उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। देश की राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति इस दिन सम्मान भाव प्रकट करने के ध्‍येय से अनेकों आयोजन किए जाते हैं।

इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हजारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्ददास आदि साहित्यकारों को साथ लेकर व्यौहार राजेन्द्र सिंह ने अथक प्रयास किए। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की कुछ पंक्तियों को बता कर अपनी हिंदी भाषा को उत्तम बताया, “जैसे देवी के माथे पर चमकती है बिंदी, वैसे ही हर भारतीय के दिल में बसती है हिंदी।”

Related posts

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बच्चों को तनाव मुक्त परीक्षा के बेहतर संचालन सेक्टर-28 के स्कूल में दिए गुरु मंत्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक जुलाई से प्रातः 9 बजे से सायं 8 बजे तक शॉपिंग मॉल्स खुलेंगें: डीसी यशपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; तीन साल की सोनाक्षी की बलि इस लिए दी, वह तांत्रिक बन, अमीर इंसान बन जाएं, जसबीर सिंह।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x