Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

नोरा फतेही ने ‘नदियों पार’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. नोरा फतेही अकसर अपने डांस और अंदाज से बॉलीवुड की फिल्मों में तो धमाल मचाती ही हैं,साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बनी रहती हैं.नोरा फतेही का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में ‘नदियों पार’ सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस भी कमाल के लग रहे हैं.


नोरा फतेही के इस वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 71 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो में नोरा फतेही नदियों पार सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. ग्रे आउटफिट में एक्ट्रेस का लुक भी तारीफ के लायक लग रहा है.उनके इस डांस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.बता दें कि इसके अलावा नोरा फतेही ने अपनी पर फॉर्मेंस से भी शो में चार चांद लगा दिया था. उन्होंने गर्मी सॉन्ग से लेकर ‘नाच मेरी रानी’ सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस किया.


नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘छोड़ देंगे’ वीडियो सॉन्ग में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके डांस ने भी धमाल मचाकर रख दिया था. इससे पहले नोरा फतेही सॉन्ग ‘नाच मेरी रानी’ में भी दिखाई दी थीं, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. नोरा फतेही के फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आने वाली हैं.

Related posts

32 नए शामिल किए गए पीसीआर एमपीवी का ध्वजारोहण समारोह।

Ajit Sinha

डकैती के विरोध करने पर चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या के मामले में वांछित आरोपित करण उर्फ कल्लू पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और रक्षा मंत्री राजनाथ ने कोविड-19 अस्पताल का किया दौरा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x