Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

क्रिसमस रोशनी से गुलजार हुए नोएडा के चर्च, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी तैयारियों के साथ मुस्तैद-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
क्रिसमस पर नोएडा के तमाम चर्च रोशनी से गुलजार हो गए हैं और मॉल को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है. इस दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए हैं जिससे, कि लोग जाम में ना फंसे। इसके साथ ही नोएडा पुलिस की टीम में लगातार भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पैदल ग्रस्त कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रही है।

नोएडा के सेक्टर 29 स्थित क्राइस्ट चर्च को क्रिसमस के मौके पर रोशनियों से सजाया गया है यहां पर कंसर्ट का भी आयोजन किया गया । इस दौरान कैरोल सिंगिंग का भी आयोजन किया गया. यहां आयोजित क्वायर कॉन्सर्ट में क्राइस्ट चर्च सेक्टर 29 और बेथेल मेथोडिस्ट चर्च सेक्टर-50 ने भाग लिया. इस दौरान दोनों चर्च के लोगों ने संगीत और प्रार्थना के माध्यम से प्रभु यीशु को याद किया।

सेक्टर 29 स्थित क्राइस्ट चर्च के मुख्य पादरी फादर संदीप डेविड ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह 8 बजे अंग्रेजी में सामूहिक प्रार्थना (मीसा बलिदान) होगी. यहां तैयारी चार हफ्तों से जारी है. ये प्रार्थना प्रेम, आशा और आनंद के संदेश को आगे बढ़ाती है. उन्होंने बताया कि चर्च में आने वाले लोगों के बीच केक बांटा जाएगा और क्रिसमस कैरल्स गाए जाएंगे.

नोएडा के सेक्टर 29, 33, 34, 37, 50 और 51 के चर्चों में क्रिसमस पर विशेष कार्यक्रम और प्रार्थनाएं आयोजित की जा रही हैं. हर चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्म की कहानी को दर्शाने के लिए गौशाला (चरानि) का निर्माण घास फूंस और लड़की के स्ट्रक्चर से किया जाता है. इसमें तरह-तरह की रंग बिरंगी लाइट के साथ अन्य सामान से उसे सजाकर उस पल को यादगार बनाया जाता है.

नोएडा के चर्चों में होने वाले इन आयोजनों में हर आयु वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं. इसे देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए हैं जिससे, कि लोग जाम लेना फंसे। इसके साथ ही नोएडा पुलिस की टीम में लगातार भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पैदल ग्रस्त कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रही है ।

Related posts

हिमाचल में भयंकर तबाही के बावजूद मोदी सरकार पर मदद नहीं देने का लगाया आरोप

Ajit Sinha

नए जिलों के गठन को लेकर बनी कमेटी की रिपोर्ट मिलते ही सरकार लेगी निर्णय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

सुपरटेक एमराल्ड केस : जांच करने के लिए नोएडा प्राधिकरण पहुंची एसआईटी, देना है एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x