Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पृथला के बूथ न. 88 पर होने वाले पुनःमतदान के लिए डियूटी मजिस्टेट नियुक्त : डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:आगामी 19 मई, 2019 को 10-फरीदाबाद के 85-पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव असावटी के बूथ नंबर-88 पर होने वाले लोकसभा पुनर्मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखे जाने के दृष्टिगत जिलाधीश डा. मनीराम शर्मा ने मतदान केंद्र के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।



जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार गांव असावटी के बूथ नंबर-88 के लिए पलवल के नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश तथा पृथला की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी श्रीमती पूजा शर्मा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। लोकसभा पुनर्मतदान प्रक्रिया के दौरान उपमंडल अधिकारी (ना.) पलवल संपूर्ण इंचार्ज रहेंगे तथा एसडीएम पलवल और संबंधित उप पुलिस अधीक्षक लोकसभा पुनर्मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बूथ नंबर-88 पर तैनात रहेंगे।

Related posts

बीमारों की परेशानी देखते हुए सरकार हठधर्मिता छोड़कर मेडिकल छात्रों की मांगे तुरंत स्वीकार करे– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित सुन्दर लाल, (सेवानिवृत) उपमण्डल अधिकारी पंचायती राज को एसीबी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुजर जल्द स्वस्थ्य हो, इसके लिए प्रॉपर्टी कारोबारी ने किया हवन आयोजन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!