Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएस संतोष से मिले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय नेता जेपी नड्डा से मुलाकात की। बड़ौली ने पुष्प गुच्छ भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। बड़ौली की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह पहली मुलाकात है। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से भी मिले और पुष्प गुच्छ देकर उनका भी आभार जताया। मोहन लाल बड़ौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से मुलाकात के बाद कहा कि आज नड्डा और बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करके मार्गदर्शन प्राप्त किया।बड़ौली ने कहा कि डबल इंजन सरकार पिछले 10 सालों से बिना भेदभाव किए समान रूप से प्रदेश का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी अंत्योदय की भावना से सेवा कार्य करते हुए हर वर्ग को फायदा पहुंचा रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि मोदी और नायब सरकार की नीतियों से देश और प्रदेश की जनता खुश है। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ट्रैकिया पोर्टल और डिजिटल बदलाव से हरियाणा की एफएसएल बनी देश की अग्रणी फॉरेंसिक प्रयोगशाला।

Ajit Sinha

आप ने उठाई आवाज तो गुरुग्राम अस्पताल में खुला बाल चिकित्सा आईसीयू- डॉ सारिका

Ajit Sinha

डरे नहीं-सजग रहें, नियमों की पालना करें तो कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा कोरोना – स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x