Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एसटीएफ ने बांग्लादेश के एक खूंखार अपराधी को खान पुर , दिल्ली से अरेस्ट किया हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एसटीएफ की टीम ने बांग्लादेश के एक खुंखार अपराधी मासूम उर्फ़ सरवर को दिल्ली के खानपुर के टी पॉइंट से अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इस के कब्जे से एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया हैं। यह अपराधी भारत में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस की माने तो बांग्लादेश में एक किडनेपिंग सह -मर्डर केस में मौत की सजा सुनाई गई थी। अब तक भारत में चोरी छिपे रह रहा था। 

पुलिस बताते हैं कि वर्ष -2005 को खूंखार अपराधी मासूम उर्फ़ और उसके सहयोगियों को आरोपित बनाया गया था जिसमें बेचू , मोनिर , गफ्फार और जाकिर ने अपनी मोबाइल की दुकान से एक जाहिदुल इस्लाम का अपहरण कर लिया। और बांग्लादेश मध्य नलबनिया बाजार में और बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। और नलबुलिया खेतों में दिन जाहिल दुल इस्लाम का कटे हुए शव मिला था। और सभी आरोपितों को बांग्लादेश पुलिस ने अरेस्ट किया था। वर्ष -2013 में परिक्षण के बाद , अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बागेरहाट , बांग्लादेश ने आरोपित मासूम उर्फ़ सरवर को दोषी पाया और उसे सजा सजाई। जिसे आज एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ,क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया।  

Related posts

राजधानी में देशभक्ति और सामुदायिक प्रतिबद्धता का एक सम्मोहक उदाहरण दिया।

Ajit Sinha

सीपीपी बैठक में सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के भाषण-जानने के लिए अवश्य पढ़े।

Ajit Sinha

पत्नी की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा; पूर्व भारतीय सेना का जवान 20 साल तक पैरोल से भागने के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!