Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अन्तर्राजीय ड्रग गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 करोड़ के हेरोइन के साथ 3 को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को एक अन्तर्राजीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनमें दो आरोपित आपस में बाप बेटा   हैं। इस गिरोह के कब्जे से पुलिस ने तीन किलोग्राम बेहतरीन क़्वालिटी वाली हेरोइन बरामद किया हैं। जिसकी कीमत बाजार में लगभग 6 करोड़ रूपए हैं।  

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्कर के नाम मोहम्मद उर्फ़ रफीक उर्फ़ पीरजी उर्फ़ इब्राहिम, उम्र 53 साल निवासी मंदसौर , उत्तरप्रदेश , मोहम्मद नासिर हुसैन,उम्र 30 साल निवासी निजाम नगर, हजरत निजामुद्दीन,दिल्ली व मोहम्मद फैसल , उम्र 32 साल निवासी दिलदार नगर, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते 23 जुलाई को एनएच-8, फ्लाईओवर के पास से एक मारुति एर्टिगा कार में धर दबोचा।जब ये लोग अच्छी क़्वालिटी के हेरोइन की एक  बड़ी खेप सप्लाई देने आए थे। 

Related posts

फरीदाबाद: गौशाला के मैनेजर को अपने अधीन काम करने वाली महिला से रेप करने के आरोप में पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सीबीआई का भारत पोल पोर्टल का उद्घाटन किया, लाइव संबोधन सुने वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ढोल वाले अर्जुन को दिहाड़ी के 350 रूपए देने के बदले पीट -पीट कर हत्या करने के मुख्य आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!