Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

नई दिल्ली: भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से सोशल मीडिया और मीडिया की एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई।

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से सोशल मीडिया और मीडिया की एक राष्ट्रीय कार्यशाला दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में सभी प्रदेशों से सोशल मीडिया और मीडिया के प्रभारी एवं सह प्रभारी शामिल हुए। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राहुल नागर और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अजय शेरावत ने मीडिया एवं सोशल मीडिया के अलग-अलग आयोजित एवं संयुक्त सत्र का संचालन किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. लक्ष्मण ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मीडिया सोशल मीडिया का राष्ट्रीय नेटवर्क स्थापित करने का पर जोर दिया।

उन्होंने कहा की ओबीसी मोर्चा अपनी मीडिया एवं सोशल मीडिया की ताकत से देश भर में प्रधानमंत्री के द्वारा ओबीसी हित में किए गए कामों को जन-जन तक ले जाने का काम करेगा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर निखिल आनंद मीडिया पर आयोजित एक अलग सत्र में मीडिया के क्रियाकलाप, तकनीकी दिक्कतों, चुनौतियों और कार्यप्रणाली की विस्तृत चर्चा की। सोशल मीडिया पर आयोजित विशेष सत्र को भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रवक्ता अमित मालवीय ने विस्तार से संबोधित किया। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया की चुनौतियों को बड़े ही बारीकी से समझाते हुए पॉजिटिव प्रचार एवं विपक्ष के प्रोपेगेंडा दोनों से कैसे निपटें, इस पर प्रकाश डाला।

अमित मालवीय ने निर्देशित किया कि सभी प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की सोशल मीडिया टीम सक्रिय होकर अगले 2 से 3 महीने में काम करना शुरू करे। मीडिया पर आज आयोजित विशेष सत्र को भाजपा मीडिया सेल के राष्ट्रीय संयोजक एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने संबोधित करते हुए मीडिया के वर्तमान परिदृश्य को समझाया और बताया कि कैसे भाजपा अपने कामों को लेकर जनता के बीच एक पॉजिटिव संदेश भेज सकती है और पार्टी के एवं सरकार के किए गए कामों का प्रचार प्रसार कर सकती है। अनिल बलूनी ने नेगेटिव खबरों से ज्यादा पॉजिटिव खबरों को तरजीह देने की अपील की। भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित मीडिया एवं सोशल मीडिया की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, यशपाल सुवर्णा, राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर पार्थसारथी सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस कार्यशाला में 25 प्रदेशों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Related posts

जुलाई 2019 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के रूप में 1,02,083 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह

Ajit Sinha

मोदी सरकार ने 24 लाख युवाओं के अरमानों का गला घोंटने का काम किया

Ajit Sinha

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या कर दी गई , आरोपित घटना स्थल से हुआ फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x