
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है । काले बादलों ने आसमान को घेरा और फिर शुरू हुआ भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर। देखते ही देखते सड़कों और घरों की छतों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई।

नोएडा मे बारिश ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। तेज हवाओं के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि दिन में ही गाड़ियों की हेडलाइट्स जलानी पड़ीं।”इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जहाँ एक तरफ ठंड को दोबारा बुला लिया है, वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खेतों में खड़ी फसलों को ओलों से भारी नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

