Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 78 हजार से अधिक मामलों का हुआ निपटारा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम की ओर से  न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण वाणी गोपाल शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार आज जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम ने लोक अदालत के लिए 27 पीठों का गठन किया। वहीं उपमंडल सोहना और पटौदी में भी एक-एक बेंच लगाई गई।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण राकेश कादियान ने बताया कि आज की लोक अदालत में सोहना और पटौदी सहित सभी पीठों के माध्यम से लगभग 82,851 मामलों को लिया गया, जिनमें से 78,243 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। इस दौरान कुल ₹14 करोड़ 21 लाख 54 हजार 807 का सेटलमेंट भी हुआ।

उन्होंने बताया कि सभी बेंचों में पैनल अधिवक्ताओं को नियुक्त किया गया, जिन्होंने न्यायालय और डीएलएसए की मदद से समझौते तैयार करवाए। साथ ही, ट्रैफिक चालान निपटाने की सुविधा के लिए गेट नंबर दो के पास ट्रैफिक हेल्प डेस्क स्थापित की गई, जिससे लोगों को अपने चालान निकालने और निपटाने में कोई कठिनाई नहीं हुई।

Related posts

गुरुग्राम : सेक्टर 14 मार्केट और उसके आसपास के लोगों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, सीवर लाइन का किया शिलान्यास, विधायक उमेश अग्रवाल।

Ajit Sinha

दो सूदखोर पकडे गए, उधार के 10 लाख देने के वावजूद 18 लाख रुपए मांगने, न देने पर ऑफिस में तोड़फोड़ की व जान से मरने की धमकी।

Ajit Sinha

ससुर उसकी पत्नी को मायके से लाने दे रहा था, इसलिए उसके नाम से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी, ताकि उसे सबक सीखा सकें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x