Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल,क्राइम ब्रांच ने एक महिला को 50 लाख के हेरोइन के साथ किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल,क्राइम ब्रांच ने सोमवार को एक महिला को नशीला  पदार्थ सप्लाई करने के जुर्म में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपित महिला के पास से 303 ग्राम हेरोइन बरामद किया हैं। बरामद किए गए हेरोइन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रूपए हैं। इस महिला के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच ने मुकदमा नंबर -167 /20 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।  

क्राइम ब्रांच ,नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर राम मनोहर को एक सूचना मिली कि एक महिला जिस का नाम गीता , उम्र 36 साल , निवासी प्रेम नगर पार्ट -3 हैं और  आरोपित गीता रोहिणी इलाके में हेरोइन सप्लाई करने में सक्रीय हैं। इस सूचना को सही मानते हुए एक विशेष टीम गठित की  और अपने टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया। वहां पर पुलिस टीम ने आरोपित गीता को रंगे हाथों  गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछा दिया। जैसे ही शुक्रा बाजार रोड , गली नंबर -2 , प्रेम नगर के पास गीता पहुंची तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपित गीता के पास से 303 ग्राम हेरोइन बरामद किया। बरामद की गई इस हेरोइन की कीमत अन्तर्राष्टीय बाजार में लगभग 50 लाख रूपए हैं। 

Related posts

पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को आग्रह करके सम्मान से बुलाना चाहिए, ये बात भी अच्छी नहीं -लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

तीन कार में करोड़ों की कैश के साथ पकड़े आठ हवाला कारोबारी, रकम की गिनती में पहुंची आयकर विभाग की टीम

Ajit Sinha

पत्नी, बेटा और बेटी को मारी गोली, फिर सीआरपीएफ जवान ने कर ली आत्महत्या

Ajit Sinha
error: Content is protected !!