Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

नरवणे की किताब में सरकार के लिए ‘असुविधाजनक’ खुलासे, अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर मोदी पर साधा निशाना- राहुल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा को लेकर जारी प्रकाशन विवाद के बीच उनका समर्थन करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि किताब में किए गए ‘असुविधाजनक’ खुलासों से सरकार घबराई हुई है और इस मुद्दे को भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भी जोड़ा।

संसद भवन परिसर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में गांधी ने ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ के उस दावे का खंडन किया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब प्रकाशित नहीं हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौजूद ट्वीट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जनरल नरवणे ने स्वयं ट्वीट कर अमेज़न लिंक साझा किया था और किताब की उपलब्धता की जानकारी दी थी। गांधी ने जोर देकर कहा कि वह प्रकाशक से अधिक पूर्व सेना प्रमुख की बात पर भरोसा करते हैं।राहुल गांधी ने कहा कि इस किताब में कुछ ऐसी बातें लिखी गई हैं जो केंद्र सरकार और पीएम मोदी के लिए असुविधाजनक हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब लोगों को तय करना होगा कि पेंगुइन सच कह रहा है या पूर्व सेना प्रमुख।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने एक पोस्टर दिखाते हुए भारत और अमेरिका के बीच हुई हालिया ट्रेड डील पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दिया है, इसी कारण यह समझौता हुआ है। इस दौरान उन्होंने एपस्टीन फाइल्स का भी जिक्र किया।

Related posts

आसमान में आग का गोला बन गया प्लेन, कोलंबिया में शनिवार को एक विमान दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई.पायलट भी शामिल

Ajit Sinha

जब देश के सुपर स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन के कमरे में घुसा चमगादड़, तो बोले- कोरोना पीछा नहीं छोड़ रहा

Ajit Sinha

जम्मू एवं कश्मीर: पहलगाम में आज आतंकवादियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, इस हमले में एक की मौत,मौत की आंकड़े बढ़ सकती है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x