Athrav – Online News Portal
Uncategorized

पर्यटन प्रोत्साहन एवं विस्तार के लिये मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड का होगा गठन

 संवाददाता : मध्यप्रदेश में पर्यटन के विस्तार एवं प्रोत्साहन के लिये प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के गठन का निर्णय किया गया है। आधिकारिक तौर पर आज यहां दी गयी जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कल हुई एक बैठक में निर्णय किया गया कि प्रदेश में पर्यटन के विस्तार एवं प्रोत्साहन के लिये मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड का गठन किया जाए। यह बैठक यहां के मशहूर पर्यटन स्थल पचमढ़ी में हुई। इसके तहत पर्यटन विभाग के तहत एक पृथक संस्था मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड का गठन कम्पनी अधिनियम के तहत गैर-लाभकारी कम्पनी के रुप में किया जायेगा। बैठक में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के मुख्य कार्य भी निर्धारित किये गये। इसमें पर्यटन नीति-2016 के सभी दायित्वों का निर्वहन करना, पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को आकषिर्त करना, निवेशकों को नीति अनुसार अनुदान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा निवेशकों को आकषिर्त करने के लिये नई नीतियों पर विचार करना, निजी निवेश से पर्यटन परियोजना की स्थापना को बढ़ावा देने के लिये उपयुक्त स्थल चयन कर भूमिबैंक को निरंतर बढ़ाना शामिल है।

Related posts

I find Deepika Padukone very stylish: Radhika Apte

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री मोदी व सीएम मनोहर लाल की हैं, किसी की जागीर नहीं -कृष्ण पाल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने नगर निगम 2025 के चुनाव (मतदान के दिन) सवेतन अवकाश की घोषणा की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x