Athrav – Online News Portal
गुडगाँव टेक्नोलॉजी

आईटीआई गुरुग्राम और डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम एवं डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड के बीच दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली को लेकर एक (एमओयू) समझौता किया गया। यह समझौता डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड के मानेसर स्थित प्लांट में किया गया। इस मौके पर हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक पी.सी मीणा ने कहा कि समझौते के तहत अब औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में पढ़ाई कर रहे फिटर, इलेक्ट्रीशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के विद्यार्थी ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम यानी दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत थ्योरी अपने संस्थान की कक्षाओं में पढ़ेंगे और प्रैक्टिकल डेंसो हरियाणा कंपनी के मानेसर प्लांट मे करेंगे।

इससे विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ साथ अपने फील्ड की प्रैक्टिकल नाॅलेज भी होगी। मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शुरू की गई दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है, इससे खासकर आईटीआई पास विद्यार्थियों को बेहतर औद्योगिक इकाइयों में प्लेसमेंट मिलेगी। इससे उन्हें रोजगार के अवसर पहले की अपेक्षा अधिक प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भी मौजूदा व्यवस्थाओं में सुधार लाते हुए विद्यार्थियों को रोजगार दिलवाने की दिशा में बेहतर काम किया जा रहा है। डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर याशुआकि मात्सुनागा ने  हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा शुरू इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण संस्थान तथा कंपनी दोनों के लिए ही फायदेमंद है। कंपनियों से समझौते के उपरांत जहां एक तरफ विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का बेहतर वातावरण मिलेगा, वही दूसरी ओर प्रशिक्षण देने वाली कंपनी को भविष्य में प्रशिक्षित मैनपावर तलाशने में ज्यादा मशक्कत नही करनी होगी। इस मौके पर श्री मीणा ने समझौते उपरांत डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मानेसर प्लांट का दौरा भी किया। पी. सी मीणा व श्री याशुआकि मात्सुनागा की उपस्थिति में राजकीय आईटीआई की ओर से प्रधानाचार्य जयदीप कादियान एवं डेंसो की तरफ से एडमिन डिवीजन के वाईस प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र दहिया के हस्ताक्षर उपरांत समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान किया गया।इस अवसर पर ग्रुप इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव व जगमिंदर, वेल्डिंग इंस्ट्रक्टर जसमेर व मोहम्मद सलीम, ऑटो बॉडी पेंटिंग इंस्पेक्टर गौरव  वही डेंसो कंपनी की ओर से कंपनी के डायरेक्टर श्यामल चक्रवर्ती, कॉर्पोरेट डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट एस तनाका, एचआरडी विभाग के सीनियर मैनेजर अमित मालिक व डिप्टी मैनेजर पंकज यादव प्रमुख सहित रूप से मौजूद रहे।

Related posts

होटल हवेली के एक कमरे में 1 लड़की (उम्र-20 वर्ष ) व 1 लड़का (उम्र 23 वर्ष) ने की गोली मार आत्महत्या करने से फैली सनसनी।

Ajit Sinha

तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला, तीनों की हुई दर्दनाक मौत, मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल है-अरेस्ट।

Ajit Sinha

कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी पर गोली चला कर नोटों से भरे बैग छीनने की असफल कोशिश करने के चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x