Athrav – Online News Portal
नोएडा

नवजात शिशु को पैदा होने के मां ने त्यागा, सेक्टर- 15ए में नाले के पास रोता मिला बच्चा, केस दर्ज   

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा में एक नवजात शिशु (male Child) कपड़े में लिपटा हुआ लावारिस हालत मिला है… ये नवजात शिशु सेक्टर-15ए में सुबह नाले के पास रोता हुआ मिला। पुलिस कंट्रोल को मिली सूचना पर सैक्टर- 20 कोतवाली टीम मौके पर पहुंचे कर बच्चे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

तस्बीरों में लिपटा दिख रहा ये नवजात शिशु सिर्फ एक दिन का है, जो आज नोएडा के सेक्टर- 15ए के पास स्थित नाले के किनारे कम्बल में लिपटा पड़ा मिला है। राहगीरों की जब इस पर नजर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सेक्टर 15ए स्थित नाले के पास एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ लावारिस स्थिति में है।

मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बच्चे को मौके से उठाया और तत्काल उपचार दिलाने के लिए सेक्टर- 30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार नवजात लगभग 4 से 5 घंटे पहले जन्मा था और लड़का है। बरामद नवजात कई कपड़ों में लिपटा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने चाइल्ड केयर टीम को इससे अवगत कराया है। फिलहाल चिकित्सक बच्चे का उपचार करने में जुटे हैं।

Related posts

फाइनेंस कंपनियों के लोन धारको को लोन की किस्त पर करोनाकाल के कारण 50 की छूट का आफ़र देकर ठगों ने ऐंठ लिए 50 लाख 

Ajit Sinha

डीआरडीओ के साइंटिस्ट का अपहरण कर हनीट्रैप में फंसाने की साजिश बेनकाब, 1लड़की समेत 3 लोग गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

20 वे फ्लोर पर अटकी रही लिफ्ट, कड़ी मशक्कत के बाद 4 लोगो को सुरक्षा गार्ड ने बाहर निकाला-वीडियो देखें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!