Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मुंबई में मॉडलिंग करने वाली लड़की ने ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी की14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में रात मुंबई की मॉडल ने चौहदवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस के मुताबिक मॉडल प्रिया उर्फ भावना गौतम सोसाइटी की चौथी मंजिल पर रहने वाली बहन के पास आई हुई थी। सूचना पर पहुंची बिसरख थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मॉडल के सुसाइड करने का दावा किया है। पुलिस में मॉडल के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के सिविल अस्पताल में भेज दिया है फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ये ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैरामाउंट इमोशंस वही सोसाइटी है जिसकी 14वीं मंजिल से कूदकर प्रिया नाम की मॉडल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में पता चला है कि मुंबई में मॉडलिंग करने वाली प्रिया अपनी बड़ी बहन के यहां आई थी। उसके साथ मुंबई का ही पुरुष मित्र भी आया था। दोनों ने रविवार देर रात तक पार्टी की थी। यह बात बड़ी बहन ने मां को बता दी

जिसके बाद प्रिया की मां सोमवार सुबह पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी पहुंची और उसको डांट लगाई। प्रिया की मां के पहुंचने से पहले ही उसका पुरुष मित्र यहां से चला गया था। मां की डांट से नाराज हो कर प्रिया ने सोसाइटी की 14 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल का कहना है की मामले में परिजनों ने देर रात कोई शिकायत नहीं दी है। प्राथमिक जांच में परिवार में हुए विवाद के बाद मॉडल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है यदि जरूरत पड़ती है तो मॉडल के पुरुष मित्र को मुंबई से बुलाया जाएगा। आशंका जताई गई है कि पुरुष मित्र भी मॉडल है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश,13 चोरों के पास से 20 लग्जरी गाड़ियां बरामद।

Ajit Sinha

विदेशी लड़कियों को वेश्यवृति के धंधे में धकलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, विदेशी दंपति सहित पांच अरेस्ट।

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर कातिलाना हमला करने के एक आरोपित को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा,चेहरे से असली आरोपित लगता है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x