Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विधायक राजेश नागर बोले “मेरा जीवन आप सभी की सेवा में बीतेगा”, जन्म दिन की बधाई देने वालों का किया तहे दिल से धन्यवाद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव विधायक राजेश नागर के जन्मदिन के मौके पर आज उनके भतौला निवास पर लोगों का तांता लगा रहा। उन्हें बधाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिन्होंने नागर को फूल मालाओं, बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं, और केक काट कर उनका मुंह मीठा  करवाया, वहीँ, शुभकामनाएं देने आए सभी लोगों तहे दिल से धन्यवाद किया,और उन्होंने कहा कि “मेरा जीवन आपकी सेवा में बीतेगा”। इस बात के लिए मैं संकल्पित हूं और आज अपने जन्मदिन पर इस बात को दोहरा रहा हूं। 

विधायक राजेश नागर ने कहा कि आप लोगों का प्रेम दिन प्रतिदिन बढ़ा ही रहा है। आपने सभी  लोगों ने हरियाणा में सबसे ज्यादा वोट देकर मुझे विधायक बनाकर जो सम्मान प्रदान किया है, उसका कर्ज मैं कभी नहीं उतार सकूंगा और मेरे जन्मदिन पर इतनी बड़ी संख्या में आकर क्षेत्र के लोगों ने जता दिया है कि वह राजेश नागर से कितना प्यार करते हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के लिए प्रयासरत हैं और आने वाले समय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से वह इस कार्य में और तेजी लाएंगे। उन्होंने सभी से कहा कि वह हर समय उपलब्ध हैं आप अपनी स्थानीय मांगों, समस्याओं को लेकर कभी भी उनसे मिल सकते हैं। 

इससे पहले विधायक तिगांव की गौशाला में भी गए जहां उन्होंने गौ सेवा कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गौ हमारी संस्कृति का आधार है। हमें इन्हें सम्मान देना चाहिए। इसके साथ ही उनका यहां सराय ख्वाजा में समर्थकों द्वारा लड्डुओं से तोला गया। इन लड्डुओं को बाजार में बांटा गया और विधायक के जन्मदिन की सभी को बधाइयां दी गईं। 

Related posts

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल ने ‍वयोवृद्ध पत्रकार अमरनाथ बागी को ईलाज के लिए भेजी दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Ajit Sinha

फरीदाबाद :‘सफलता चाहिए तो लक्ष्य निर्धारित करो और खुद को लक्ष्य प्राप्ति के लिए झोंक दो’सकारात्मक सोच से ही मिलती है जीवन में सफलताः डॉ. विवेक बिन्द्रा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहले भाजपा सरकार बरसे, फिर पदयात्रा, उमरी भीड़-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x