Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विधायक राजेश नागर ने बुलाई अधिकारियों की बैठक, रुके हुए विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज सेक्टर- 16 स्थित सर्किट हाउस में नगर निगम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। नागर ने विकास कार्यों को समय पर न करवाने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास को अंतिम व्यक्ति तक ले जाना चाहती है। इसमें कोई भी रोड़ा बनेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नागर ने बताया कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, जिसे हम पूरा करने के लिए विधानसभा में आये हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद ठेकेदारों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो भी रुके हुए विकास कार्य हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें अन्यथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास को आम आदमी तक पहुंचाने का संकल्प लिया है और हम उनके संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस कार्य में अधिकारियों का सक्रिय सहयोग भी चाहिए। जो अधिकारी इस कार्य को करने में असमर्थ है या उसका मन नहीं लगता है तो वह अपना तबादला करवा ले। लेकिन जनता के साथ खिलवाड़ मंजूर नहीं किया जाएगा।  इस बैठक में नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर डॉ नरेश कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत अटकान, एसई ओमबीर सिंह, एक्सईएन जीपी वाधवा, एक्सईएन आशु सहित कई एसडीओ, जेई, ठेकेदार आदि मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद : अब तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए है मनोहर लाल, कुछ तो शर्म करो खट्टर सरकार : संजय भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ. पी. सिंह ने आज तुरंत प्रभाव से दो थानों के एसएचओ सहित 3 इंस्पेक्टरों को बदले हैं।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिना अनुमति चुनाव में नहीं दोड़ेगी कोई गाड़ी : विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x