अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सिविल अस्पताल, सेक्टर-10 गुरुग्राम में पति से झगड़े के बाद इलाज कराने के लिए गई एक महिला पर दूसरी महिला द्वारा एसिड फेंकने के मामले में थाना सेक्टर -10 ए गुरुग्राम की टीम ने आज मंगलवार को आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम साक्षी है। आरोपित महिला साक्षी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह पति की महिला दोस्त समझकर ग़लतफ़हमी में इलाज कराने आई दूसरी महिला पर एसीड फैक दिया। इस संबंध में थाना सेक्टर -10 ए, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 08 मार्च 2026 को रात के समय थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम को सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला सरकारी अस्पताल सेक्टर- 10 में इलाज के लिए आई थी जहां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिड से हमला कर घायल कर दिया गया है के संबंध में प्राप्त हुई। इस सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम पहुंची, जहां घायल महिला का MLR प्राप्त किया गया। डॉक्टर द्वारा महिला को बयान देने के लिए फिट घोषित करने के उपरांत महिला का कथन दर्ज किया गया। उनका कहना है कि घायल महिला अपने बयान में बताया कि वह करीब 4 वर्ष पहले काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी और यहां पवन नामक व्यक्ति के साथ सेक्टर-72, गुरुग्राम में एक फ्लैट में रह रही थी। दिनांक 08.03.2026 को पवन ने उसके साथ मारपीट की जिसके चलते वह सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में इलाज करवाने आई थी जो इस दौरान किसी महिला ने उस पर एसिड फेंक दिया, जिससे उसके कपड़े जल गए प्राप्त शिकायत के आधार पर एसिड अटैक के संबंध में थाना सेक्टर- 10A, गुरुग्राम में मुकदमा अंकित किया गया व मारपीट करने के तहत थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

उनका कहना है कि पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया था, जहां डॉ द्वारा पीड़ित महिला की स्थिति चेक करने के बाद तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया । गुरुग्राम की पुलिस टीम ने महिला पर एसिड फेंकने की वारदात को अंजाम देने वाली 1 आरोपित महिला को दिनांक 09.03.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान साक्षी(उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव पातूहेड़ा बावल, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई।आरोपित महिला से प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित महिला साक्षी का मीनाक्षी (उसके पति की दोस्त) के साथ झगड़ा हुआ था और वह महिला (मीनाक्षी) सरकारी अस्पताल सेक्टर 10, गुरुग्राम में इलाज के लिए भर्ती हुई थी जो आरोपित महिला साक्षी ने गलतफहमी से चुन्नी/कपड़ा को देखकर (मीनाक्षी समझ कर) दूसरी महिला पर टॉयलेट क्लीनर फेंक कर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता द्वारा पवन को नामजद करवाते हुए यह मुकदमा अंकित करवाया गया था अभी तक पवन का इस घटना में कोई रोल सामने नहीं आया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित महिला को गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

