Athrav – Online News Portal
हरियाणा

दीपावली का त्यौहार हर व्यक्ति के जीवन में नया प्रकाश और सुख – समृद्धि लेकर आए – मनोहर लाल



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।मुख्यमंत्री ने सभी कर्मियों को दीपों के इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में नया प्रकाश और सुख समृद्धि लेकर आए।

हमारा प्रदेश सदा भारत के मानचित्र पर अपनी चमक बिखेरता रहे। उन्होंने कहा कि त्योहारों का यह सीजन अपने साथ एक नई उमंग व खुशियां लेकर आता है। इस समय मन में निराशा, अवसाद के भावों को दूर करके नई आशा व उमंग का संचार करना चाहिए। दीपावली का त्यौहार हर व्यक्ति के जीवन में नया प्रकाश और सुख – समृद्धि लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने सभी कर्मियों को तोहफे भेंट कर उनके साथ खुशियां साझा की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी सीआईडी  आलोक मित्तल, मुख्यमंत्री के ओएसडी  भूपेश्वर दयाल सहित मुख्यमंत्री आवास के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:अमीर घर में पैदा हुए राहुल गांधी को गरीब के दुख-दर्द की समझ नहीं : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Ajit Sinha

कांग्रेस की घोषणाएं ‘डस्टबिन’ में जाती थीं, बीजेपी निभा रही हर वायदा, एक सप्ताह में मिल जायेंगे 2500 नए पटवारी-सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को राष्ट्पति राम कोविद , केंद्रीय गृहमंत्री अमित, सीएम मनोहर ने जन्मदिन की बधाई दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x