Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा: ड्रग्स के सेवन से शारीरिक मानसिक और आर्थिक कमजोरी आती है -विनोद दीक्षित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
मथुरा: आज अंतरराष्ट्रीय ड्रग एब्यूज डे पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा ब्रज नगर मथुरा पर एक कोचिंग इंस्टीट्यूट पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया नशे के सेवन से सड़क हादसा में वृद्धि हो रही है इस कारण आए दिन होने वाले सड़क हादसों में सबसे अधिक युवाओं की मौतें हो रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है बाल्यावस्था में दबाव प्रभाव में आकर इसकी शुरुआत कर देते हैं लेकिन कुछ कॉलेज में जाने के बाद शौकीन तौर पर या दिखावे के लिए इसकी शुरुआत करते हैं जो आगे चलकर आदत में बदल जाता है

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि अधिकृत और अनाधिकृत तरीके से ड्रग्स को बेचा और खरीदा जा रहा है शराब तंबाकू बीड़ी सिगरेट आदि लीगल ड्रग्स है जबकि गांजा भांग अफीम चरस धतूरा कोकेन कैफ़ीन आदि अनाधिकृत है जिनका सेवन शरीर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरीके से प्रभाव डालता है ड्रग्स का सेवन करने वाले मानसिक शारीरिक और आर्थिक तौर पर कमजोर हो जाते हैं समाज मैं भी लोग इन को तवज्जो नहीं देते हैं नैतिक गिरावट भी आती है विवाह शादी आदि में भी परेशानी उठानी पड़ती है साथ ही ड्रग्स के सेवन से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है जिससे चोरी डकैती लूटपाट हत्या आदि कर सकता है जिसकी वजह से चौकी थाने हो जाते हैं और कई बार पूरी जिंदगी जेल में भी गुजारनी पड़ जाती है इसलिए रस का सेवन किसी भी रूप में नहीं करना चाहिए कई बच्चे जवानी में अपनी जवानी खो बैठते हैं महिलाएं इसके सेवन से बांझ हो सकती हैं इंसान नपुंसक हो सकता है महा गला फेफड़ा आदि का कैंसर हो सकता है एचआईवी एड्स जैसी भयंकर बीमारी भी लग सकती है इस अवसर पर श्याम शर्मा हेमंत अग्रवाल हेमंत वर्मा विनोद पांडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा सभी ने शपथ ली कि हम आम जनमानस को इसके बारे में जागरूक करेंगे तथा विवाह शादियों में इसका सेवन नहीं करने देंगे .

Related posts

इस कपाती ठंड में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री पर गर्म कपड़े स्वेटर ,टोपा कार्डिगन, कंबल ,जैकेट वितरित किए। 

Ajit Sinha

खरगे बोले- भाजपा संविधान बदल देश के लोगों के अधिकार और आरक्षण समाप्त करना चाहती है

Ajit Sinha

मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता युवा महिला टीम के द्वारा 10 महिलाओं को बनाया गया आत्मनिर्भर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x