Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महिलाओं को सुरक्षा देने में मनोहर लाल खट्टर की सरकार पूरी तरह से हुई नाकाम : सुधा भारद्वाज 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन बलात्कार, छेडख़ानी, छीनाझपटी आदि के मामलों का निरंतर बढऩा सरकार की कमजोर कड़ी को उजागर करता है। कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष ने फरीदाबाद में हुए 15 माह की बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे घटिया व औछी मानसिकता वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि बच्चियों के साथ इस प्रकार का दुराचार करने की कोई सोच न रख सके।

सुधा भारद्वाज बुधवार को बडखल क्षेत्र के सेक्टर-48 मेें आयोजित महिला चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ द्वारा किया गया। सुधा भारद्वाज के फरीदाबाद पहुंचने पर लखन सिंगला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप की धर्मपत्नी वेणुका प्रताप खुल्लर सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने सुधा भारद्वाज का फरीदाबाद आगमन पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर संतोष कुमारी, मीनू रानी, हिना, राधिका कुमारी, कृष्णा देवी, लक्ष्मी देवी सहित अनेकों महिलाओं ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने पार्टी में शामिल होने वाली सभी महिलाओं का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से महिला उत्पीडऩे के मामले में निरंतर बढ़ोतरी हुई है,



हर उम्र की महिला आज घर से बाहर आने-जाने से डरती है कि कहीं वह किसी वारदात का शिकार न हो जाए। उन्होंने महिला अपराध रोकने के लिए प्रदेश में बनाए गए महिला थानों की कार्य शैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह थाने धनउगाही का अड्डा बन चुके है, यहां आने वाली किसी भी महिला को न्याय नहीं मिलता,केवल उन्हें जांच के नाम पर परेशान किया जाता है। महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है,आज हर वर्ग का व्यक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्राहि-त्राहि कर रहा है और इस सरकार को सत्ता से उखाडऩे का मन बना चुका है। उन्होंने फरीदाबाद के विकास पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा विधायक की कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है, जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है, जबकि भाजपा विधायक स्वार्थ की राजनीति में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आमजन मानस की आवाज को उठाया है और कांग्रेस इसी प्रकार आगे भी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी।  इस अवसर पर अमित कक्कड़, वंदना, ऋषि कुमार, तानिया कक्कड़, दिनेश अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह, पूनम राजपूत, ममता कुमारी आदि मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद: आपके विकास करवाए बिना चैन से नहीं बैठूंगा – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में भाग लिया

Ajit Sinha

शताब्दी महाविद्यालय ने छात्र और संकाय विनिमय कार्यक्रमों के लिए एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!