Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल के बड़े पुत्र अनुज गोयल उर्फ़ मोनू ने बीती रात अपने कार्यालय में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल के बड़े पुत्र अनुज गोयल उर्फ़ मोनू ने बीती रात नहर पार,खेड़ी रोड के समीप अपने कार्यालय में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अभी तक आत्म हत्या करने की वजह का पता नहीं चल सका हैं। पुलिस की मानें, तो उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल में भेज दिया गया हैं और उसका पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों के पैनल से कराया गया  हैं, के बाद उसकी शव को परिजनों को सौप दिया गया हैं, इस घटना की सूचना पूरे ओल्ड फरीदाबाद इलाकें में आग की तरह फ़ैल गईं और गढ़ी महोल्ला स्थित उनके निवास पर लोग एकत्रित होने शुरू हो गए।

अशोक गोयल का कहना हैं कि अनुज गोयल उर्फ़ मोनू उनका बड़ा बेटा था और उसने अपना कार्यालय नहरपार, खेड़ी रोड के समीप खोल  रखा था और उसके कार्यालय पर वह स्वंय भी कभी नहीं गए, उनका कहना हैं कि वह प्रॉपर्टी व फाइनेंस करनें का काम करता था और अनुज गोयल उर्फ़ मोनू काफी बोल्ड लड़का था, वह अपने  पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारी को भी बेखूबी  निभाता था, उन्होनें बातचीत के दौरान बताया कि उनकी आखरी बार बातचीत उससे बीती रात 11 बजकर 56 मिनट पर हुई थी, उस दौरान उनसे उसने यहीं कहां था कि वह अपने दादा वेद प्रकाश गोयल के पास जा रहा हैं, उसके दादा वेद प्रकाश गोयल की 25 दिन पूर्व ह्रदयगति रुक जाने से मौत हो गई थी। उनका कहना हैं कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी  से बात की थी, उसके बाद उसने एक -एक करके अपने चाचा लोगों से भी बातचीत की थी, बताया गया हैं कि सभी लोगों को उसने अपने दादा के पास जानें की बात कहीं थी , उनका कहना हैं कि मृतक अनुज गोयल उर्फ़ मोनू की पत्नी पूजा व दो बच्चें हैं, बड़ी लड़की सिद्धि गोयल ( 6 ), छोटा लड़का भगुण गोयल ( 5 ) हैं। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ उप -महापौर देवेंद्र चौधरी, भाजपा युवा नेता अमन गोयल, मार्केटिंग कमेटी के चैयरमेन मुकेश शास्त्री, अजय राठौर के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

रजिस्ट्री करवाते वक्त एनआरआई को पासपोर्ट नंबर भी दर्ज करवाना होगा– दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में 3000 पेड़ -पौधे लगाए जाएगें, आरडब्लूए ने आज केशव वाटिका पार्क में पेड़ -पौधों को लगा किया शुभारंभ ।

Ajit Sinha

जनरेटर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, आग इतनी जबरदस्त थी, कि आस पास की 3 अन्य कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x