Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली के शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद, जेल से आज बाहर आ गए, ख़ुशी से जश्न।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद, आज शाम के वक़्त जेल से बाहर आ गए। सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी ख़ुशी देखने को मिला। मनीष सिसोदिया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर गए , और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट मनीष सिसोदिया को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है, जिसका उन्हें पालन अवश्य करना होगा। मनीष सिसोदिया शराब घोटाले के मामले में पिछले 17 महीने से जेल में बंद थे।

Related posts

चंडीगढ़: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं और स्वस्थ रहकर करें जन सेवा : डीजीपी प्रशांत अग्रवाल

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रची गई साजिश, ईडी और सीबीआई ने खत्म की अपनी विश्वसनीयता-कांग्रेस

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से दिल्ली के प्रदूषण में आई गिरावट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x