Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत एक्सईएन, अकाउंट क्लर्क तथा निजी व्यक्ति पर रिश्वत के आरोप में किया मुकदमा दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला यमुनानगर में एक निजी व्यक्ति सुखपाल सहित थर्मल पावर प्लांट के एक्स ई एन, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस अनिल गाबा तथा अकाउंट क्लर्क सुरेंद्र पर रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। एसीबी की टीम ने इस मामले में आरोपी सुखपाल को ₹20500 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है।
क्या था मामला
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि निजी व्यक्ति सुखपाल तथा थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत एक्सईएन अनिल गाबा तथा अकाउंट क्लर्क सुरेंद्र द्वारा शिकायतकर्ता को प्लांट में जमा सुरक्षा राशि लौटाने के बदले में ₹25000 के रिश्वत की मांग की जा रही है। इस मामले में 22500 में रिश्वत की राशि तय की गई। बताया गया कि आरोपी एक्सईएन अनिल गाबा द्वारा शिकायतकर्ता से ₹15000 की राशि रिश्वत के तौर पर पहले ही ली जा चुकी थी और अब आरोपितों  द्वारा कंप्लीशन सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाने के बदले में रिश्वत के तौर पर ₹10000 की राशि की मांग और की जा रही है।इसके अलावा, अकाउंट क्लर्क सुरेंद्र द्वारा शिकायतकर्ता के अकाउंट में सिक्योरिटी मनी की राशि क्रेडिट करने के बदले में ₹8000 की रिश्वत की मांग अलग से की गई जिसमें से शिकायतकर्ता ने ₹5000 की राशि अकाउंट क्लर्क सुरेंद्र को दी। इस मामले में निजी व्यक्ति सुखपाल की भी संलिप्तता पाई गई जिसे आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 22500 के रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। इस मामले में एसीबी की टीम द्वारा सभी साक्ष्य जुटाते हुए कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों  के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो के अंबाला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें। 

Related posts

होली पर हुए विवाद के बाद सिक्योरिटी गार्ड और रेजिडेंस में हुई जमकर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 10 को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/पलवल : पलवल के चांदहट थाने में डिपो धारक सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

उज्बेकिस्तान ने हरियाणा में फार्मास्यूटिकल उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य,अस्पताल, पर्यटन,चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग करने की पेशकश की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x