Athrav – Online News Portal
हरियाणा

महेंद्रगढ़ :कन्या जन्म पर कुआं पूजन करना लिंगानुपात के कलंक को धोने में कारगर कदम : मंजू कौशिक


विनीत पंसारी की रिपोर्ट
महेंद्रगढ़ :कन्या के जन्म को उत्सव की तरह कुआं पूजन करवाया जाना लिंगानुपात के कलंक को धोने की दिशा में कारगर कदम है। गांव दूलोठ में कन्या का सम्मान करने वाले परिवार को सम्मानित करते हुए यह विचार जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन मंजू कौशिक ने व्यक्त किए।उन्होंने उपस्थित जनों को गर्भ में कन्या भ्रूण की हत्या नहीं करने ओर कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम में अहम भूमिका निभाने की शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर कन्या का सम्मान करने वाले परिवार को बधाई देते हुए कहा कि लड़का-लड़की में भेदभाव खत्म किया जाना समय की सबसे बड़ी मांग है।
गांव दूलोठ में अनिता पत्नी पवन जांगड़ा ने 13 मार्च को कन्या को जन्म दिया था। जिले में लिंगानुपात के अन्तर को सुधारने तथा कन्या के प्रति सम्माज की सोच को बदलने के लिए नवजात कन्या के दादा जगदीश जांगड़ा ने कन्या के जन्म को उत्सव के रुप में मनाए जाने का निर्णय लेकर बृहस्पतिवार देर शाम नवजात कन्या का लड़के के जन्म की तरह कुआं पूजन करवाया। ग्रामीणों के साथ सामूहिक भोज कर खुशियां मनाई। ननिहाल पक्ष द्वारा भी लड़के के जन्म की तरह छूछक देकर सम्माज को नारी के सम्मान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर दीपक जांगड़ा, दिनेश, संजय जांगड़ा, सुमन, पूनम, गांव के सरपंच राजीव यादव, पूर्व सरपंच मनोज कुमार, दीपक, संजय, प्रमोद, अमिता यादव, ओमप्रकाश, राजेन्द्र अरोड़ा, संजय, सोनु नंबरदार, सोमवीर, अंकुर ने नवजात कन्या को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से सात आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य व तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन।

Ajit Sinha

जी-20 की इंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक में बनाएंगे कौशल की वैश्विक रणनीति-राज नेहरू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x