Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : हजारों लोगों ने दी भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार महता की पत्नी को अंतिम विदाई

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार महता की पत्नी सुशीला देवी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव कुलताजपुर में किया गया। उनको अंतिम मुखाग्रि बड़े बेटे प्रवीण ने दी।

इस मौके पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि सुशीला देवी बड़े धार्मिक विचारों की महिला थी। जन्म व मृत्यु सब ईश्वर के अधीन है। ईश्वर जिस तरह मनुष्य को रखता है वैसे ही मनुष्य को रहना पड़ता है। दुख की इस घड़ी में परमात्मा महता परिवार को उभरने की शक्ति दे व भगवान चरणों में सुशीला की आत्मा को स्थान दे। गौरतलब है कि सुशीला देवी का निधन 11 अक्टूबर को राजीव गांधी कैसंर अस्पताल में देहांत हो गया था। वह काफी दिनों से कैंसर से पीडि़त थी। वह अपने पीछे परिवार में सास रूपादेवी, पति शिवकुमार महता, पुत्र प्रवीण व धीरज, पुत्रियां कांता, ममता, ललीता छोड़ गई।

इस मौके पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, उपायुक्त गरिमा मित्तल, जन स्वास्थ्य के एक्सईएन रविन्द्र गोठवाल, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री कैलाश चन्द शर्मा, व्यापार मण्डल के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग, हरियाणा एग्रो चेयरमैन गोबिन्द भारद्वाज, महेन्द्रगढ़ भाजपा जिला प्रभारी डा. अरविन्द यादव रेवाड़ी, सत्यवीर यादव नौताना, पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, पपल यादव कुक्सी, नरेन्द्र झिमरिया, मार्केट कमेटी महेन्द्रगढ़ के चेयरमैन कवर डालु सिंह, वयापार मण्डल के प्रधान पाषर्द सुरेन्द्र बंटी, संजय सैनी, मदन एडवोकेट निहालावास, अर्जुन लाल एडवोकेट, सतबीर सेहलंग आदि सहित काफी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Related posts

चेन्‍नई के एक वेटर ने तकनीक सुधारने में की थी सचिन तेंदुलकर की मदद..

Ajit Sinha

हरियाणा के सभी शहरों में होगें एकीकृत डेयरी परिसर

Ajit Sinha

छत्तीसगढ़ के कलाकार ने बॉलीवुड में बनाया खास मुकाम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x