Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ :सालासर धाम से अखंड जयोति लेकर महेन्द्रगढ़ पहुंचे सात सदस्यीय दल का लोगो ने फूलमालाओं से किया स्वागत


विनीत पंसारी की रिपोर्ट
महेन्द्रगढ़:हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य दयाशंकर तिवाड़ी ने सालासर धाम से अखंड जयोति लेकर महेन्द्रगढ़ पहुंचे सात सदस्यीय दल का फूल मालाओं से स्वागत किया । उन्होंने दल के सदस्यों को फल भी भेंट किए । श्री तिवाड़ी ने कहा कि रामभक्त श्रीहनुमानजी अपने भक्तों के संकटों को दूर कर उनकी मंगल कामनाओं को पूर्ण करते हैं । उन्होंने दल के सदस्यों के प्रयास की सराहना की ।
गौसेवक एवं बाबा के भक्त प्रमोद यादव के नेतृत्व में गए दल के सदस्यों प्रदीप यादव, डा. राजेन्द्र, मनोज यादव, मुकेश,संजय यादव, देवेन्द्र ने 24 मार्च को सालासर धाम से अखंड ज्योति ली तथा पदयात्रा करते हुए 26 मार्च को महेन्द्रगढ़ पहुंचे । बाबा के धाम से लाई गई यह अखंड ज्योति स्थानीय श्री गोपाल गौशाला बुचियावाली के मुख्य द्वार पर नवनिर्मित 51 फुट की हनुमान की प्रतिमा के समक्ष प्रज्ज्वलित रहेगी । दल के सदस्यों ने बताया कि सालासर धाम से महेन्द्रगढ़ की लगभग 185 कि.मी. दूरी की पदयात्रा करते हुए बाबा की अखंड ज्योति लाने का यह पहला उदाहरण है । इस पदयात्रा का रास्ते में अनेक श्रद्धालुओं ने स्वागत किया तथा बाबा की पावन ज्योति को नमन किया ।

Related posts

कोल्ड ड्रिंक का ऐड देखकर पीएम मोदी ने लिया था नोटबंदी का फैसला

Ajit Sinha

हरियाणा: एमएसएमई को 15 दिन में उद्योग शुरू करने की इजाजत दे रही है हरियाणा सरकार – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

पलवल : धुंध की वजह से नेशनल हाइवें -2 पर गांव आल्हापुर के समीप 15 से 20 गाड़ियां टकराई एक महिला की मौत, एक दर्जन लोग घायल की खबर हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x