Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेंद्रगढ़ : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सरल स्वभाव, स्पष्टवादिता एवं लंबे राजनैतिक अनुभव का लाभ देश को मिलेगा। ग्रामीण आंचल में पैदा हुए तथा अपने जीवन में संघर्ष कर इस मुकाम पर पहुचने का फायदा देश के हर तबके के लोगों को मिलेगा। उक्त विचार हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आज प्रात: हिन्दुस्तान के नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिल कर गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी।
         उन्होंने कहा कि महामहिम रामनाथ कोविंद ने जीवन भर मानव भलाई एवं उत्थान में कार्य किया। उन्होंने माननीय सुप्रीमकोर्ट में बतौर अधिवक्ता गरीबों, वंचितों, मजदूर एवं न्याय से पीडि़त हर व्यक्ति को निशुल्क न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि मुझे अपने जीवनकाल में अनेकों बार महामहिम रामनाथ कोविंद से मिलने का शोभाग्य मिला तथा वे हमेशा मानव उत्थान में सदैव लंबी सोच रखते थे तथा इसी सोच एवं संघर्ष के चलते उन्हें राष्ट्रपति बनने का शोभाग्य मिला है।

Related posts

महेंद्रगढ़ : चौकीदार सभा ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

Ajit Sinha

कला, संस्कृति, विरासत और विश्व की एकता का मेला संपन्न हुआ : प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी

Ajit Sinha

‘केन्द्रीय उपक्रमों में नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों का सेवानिवृति लाभ बना रहेगा’

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x