Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : अक्तूबर से दिसंबर तक ग्रामीणों को कानूनी जानकारियां दी जाएंगी, जज पारिक

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: आधुनिक प्रगतिशील युग में हर व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के कानूनों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। कनीना क्षेत्र के ग्रामीण आंचल में रहने वाले लोगों को कानूनी जानकारियां देने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन अक्तूबर से दिसंबर तक किया जाएगा तथा गठित पैनल के अधिवक्ताओं द्वारा कानूनों की जानकारी दी जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए कनीना कोर्ट में जज एवं उपमंडल विधिक सेवाएं समिति के चेयरमैन रामावतार पारिक ने बताया कि 7 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में, 14 अक्तूबर को रावमावि बाघोत में, 21 को रावमावि भोजावास में तथा 29 अक्तूबर को राकवमावि कनीना में कानूनी जागरूकता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  4 नवंबर को रावमावि. कनीना में 11 नवंबर को रावमावि गुढ़ा, 18 को रावमावि धनौदा, 25 नवंबर को रावमावि स्याना में प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। दिसंबर माह में 2 को रावमावि  पोता में, 9 दिसंबर को रावमावि. सुन्द्रह में, 16 को रावमावि सेहलंग में, 23 को रावमावि दोंगड़ा अहीर में, 30 दिसंबर को राजकीय उच्च विद्यालय भडफ़ व राजकीय उच्च विद्यालय उन्हानी में कानूनी जागरूकता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : पलवली हत्याकांड : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी साहब सिर्फ पीड़ितों की सहायता करनी थी तो एसआईटी क्यों बनाई, निर्दोषों को आरोपी बना डाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के बाबा नगर में स्कूटी सवार दो छात्रों की स्कूटी खड़ी ऑटो में टकराई, एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर।

Ajit Sinha

Modern Trucks. Awesome Selections

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x