Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

लॉकडाउन: पुलिस ने कार रोकने को कहा, तो एएसआई को बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, देखिए वीडियो पुलिस ने कार रोकने को कहा, तो एएसआई को बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, देखिए वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
जालंधर: देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगाया गया है. लॉकडाउन के पालन को लेकर सभी राज्यों की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. सख्ती से इसका पालन किया जा रहा है लेकिन कई जगहों पर लॉकडाउन के उल्लंघन के भी मामले सामने आए हैं. ताजा मामला पंजाब के जालंधर का है, जहां पुलिस ने एक कार चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका. इतना ही नहीं, उसे पकड़ने की कोशिश में ASI उसके बोनट से लटक गए और आरोपी उन्हें घसीटकर कुछ मीटर दूर तक ले गया.


पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. घटना का वीडियो सामने आया है.मामले की जांच कर रहे सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना आज (शनिवार) सुबह की है. मिल्कबार चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार सवार को रुकने के लिए कहा था. ड्राइवर ने कार नहीं रोकी. ASI मुल्कराज उस समय ड्यूटी पर थे. जब कार चालक नहीं रुका तो वह कार को रोकने के लिए बोनट पर चढ़ गए. ड्राइवर उन्हें कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया. मामले की जांच की जा रही है.वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया. आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने उसकी पिटाई भी की. बहरहाल युवक के बारे में जानकारी खंगाली जा रही है. वह तो गनीमत रही कि ड्राइवर कार को तेज या कुछ दूर तक नहीं ले गया. अगर ऐसा होता तो ASI मुल्कराज गंभीर रूप से घायल हो सकते थे.

Related posts

दिल्ली पुलिस दिल की पुलिस के सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार योगी ने अपने शानदार आवाज में गाए गाना, देखें वीडियो में

Ajit Sinha

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने करवाया था गुरदासपुर शहर के बाहर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पानी पी रही राष्ट्रीय पक्षी मोरनी को खाने के उद्देश्य से पत्थर मारकर कर दी हत्या -पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!