Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

वकीलों ने की हड़ताल, महासचिव के बेटे की गाडी को पुलिस वालो ने किया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला बार ऐसोसिएशन फरीदाबाद की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें न्यायलय के कार्यो से हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। जिला बार ऐसोसिएशन ने प्रधान राजेश बैंसला व उनकी टीम ने न्यायालयों में जाकर हड़ताल की जानकारी दी। किसी भी अधिवक्ता ने किसी भी न्यायलय की कार्यवाही में भाग नहीं लिया जिसके सभी न्यायलयों में कार्य पूरी तरह ठप रहा। महासचिव टीका डागर, एडवोकेट के पुत्र तुषार डागर बाई-पास से चावला कालोनी जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने सैक्टर-3 पुल के पास ट्रैफिक रोक रखा था जब पुलिस ने जाने का सिंगनल किया तो तुषार डागर चावला कालोनी, बल्लभगढ़ की तरफ जाने लगा तो पुलिस वालों ने गाडी रोक दी और मेर पुत्र तुषार पर हमला कर दिया और सभी पुलिस वालों ने तुषार की गाडी को डन्डो से बुरी तरह से क्षति ग्रस्त कर दिया और तुषार को गन्दी-गन्दी गालियाँ देने लगे और सभी ने क्राईम ब्रांच पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी।

बैठक में बोलते हुए कहा कि पुलिस का रैवेया वकीलों के प्रति आए दिन खराब होता जा रहा है। जबकि आए दिन ऐसी वारदातों में बढ़ौतरी हो रही है इस रैवेये को वकील बिल्कुल बरर्दात नहीं करेंगे ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से कानूनी कार्यवाही की जायेगी। और सभी वकीलों ने एकत्रित होकर वकील एकता के नारे लगाए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर संजीव चौधरी, शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट, जे.पी. अधाना, जोगिंदर चौहान, अनिल पाराशर, जोगिन्द्र नरवत, ललित बैंसला, सतबीर शर्मा, उप-प्रधान अभिषेक शर्मा, उप प्रधान अशीष कौशिक, राजेश भाटी, अमित भाटी, विवेक कौशिक, देवेन्द्र त्यागी, नरेन्द्र शर्मा, अजय शर्मा, प्रेम भारद्वाज, महेन्द्र चैधरी, पवन पाराशर, संदीप पाराशर, पवन कौशिक, प्रेम चन्द सैनी, संजय दिक्षित आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज डाकघर से एक नई प्रणाली की शुरुआत की है जिसे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का नाम दिया है ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पायलट अभिनन्दन की रिहाई और सुप्रीम कोर्ट का पीएलपीएल पर निर्णय को लेकर शारदा राठौर ने बांटे लड्डू

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कॉमनवेल्थ गेम से गोल्ड मैडल जीत कर घर लौटे संजीव राजपूत का ग्रीन फील्ड कालोनी बिल्डर एसोसिएशन ने किया स्वागत,गर्व की बात हैं, उमाशंकर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x