Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बीती रात टोल प्लाजा पर तैनात एक कर्मचारी के साथ मारपीट व तोड़ फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया हैं -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: बुधवार की रात खिड़की दौला टोल प्लाजा पर तैनात एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने व टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया हैं। ये सारा वाक़्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में खिड़की दौला थाना में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं , पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित की पहचान कर, उसे अरेस्ट कर लिया हैं।

पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार आज वीरवार कपुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में खेडकी दौला टोल प्लाजा के एक कर्मचारी ने शिकायत दी कि दिनांक 09.11.2022 को रात्रि करीब 22.40 पर एक गाड़ी के टैग में पैसे ना होने के कारण वह गाड़ी टोल प्लाजा पर रुक गई थी

इसी दौरान उस गाडी के पीछे एक अन्य गाड़ी में सवार व्यक्ति ने टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलोच करते हुए डंडे से मारपीट की व बूथों के शीशे तोड़ दिए तथा जान से मारने की धमकी दी। इस सम्बन्ध में थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 427, 506 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान करके इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित *होशियार सिंह* को आज खेड़की दौला से अरेस्ट किया गया। आरोपित द्वारा उपरोक्त मुकदमे की *वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया 1 डंडा भी आरोपित के कब्जा से बरामद* किया गया है। मुकदमा की जांच अभी जारी हैं।

Related posts

हथियारबंद बदमाशों ने एक मर्चेंट नेवी अफसर घर में आज तड़के डाली लाखों की डकैती- डीसीपी को सुने प्रकाशित वीडियो।

Ajit Sinha

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग को 4 करोड़ 85 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाला विशाल गुरुग्राम से पकड़ा गया

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा में पुलिस के कडे सुरक्षा इंतजाम: डीजीपी विर्क

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x