Athrav – Online News Portal
पलवल

जिला के वर्ष 2026-27 के कलेक्टर रेट किए गए निर्धारित, 04 प्रतिशत से 388 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर वर्ष 2026-27 के लिए कलेक्टर रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया पूरी की गई। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा राजस्व आयोग के चेयरमैन के निर्देशानुसार जिले में नए कलेक्टर रेट तय किए गए हैं, जिसके तहत जिला में कलेक्टर रेट में 04 प्रतिशत से 388 प्रतिशत वृद्धि की गई है।

गांव चांदपुर में हाइवे से 2 एकड़ बाद कृषि योग्य भूमि का कलेक्टर रेट 388 प्रतिशत बढक़र 1 करोड़ 29 लाख 93 हजार 750 रुपए प्रति एकड़ हो गया है जबकि सुल्तानपुर में कृषि योग्य भूमि का कलेक्टर रेट 4 प्रतिशत वृद्धि होकर 27 लाख 83 हजार रुपए प्रति एकड़ हो गया है। यह रेट जिला पलवल की वेबसाइट https://palwal.gov.in/ पर प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में नए कलेक्टर रेट 1 अप्रैल से प्रभावी हो गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि कलेक्टर रेट निर्धारण को लेकर आमजन से सुझाव और दावों और आपत्तियां भी आमंत्रित किए गए थे और संबंधित अधिकारियों से क्षेत्रीय स्तर पर प्राप्त फीडबैक के आधार पर कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर रेट तय करते समय पारदर्शिता और वास्तविक बाजार दरों का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में एसडीएम होडल बैलीना, एसडीएम हथीन अप्रतिम सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, तहसीलदार दिनेश कुमार, तहसीलदार अनिल कुमार, तहसीलदार प्रेम प्रकाश, तहसीलदार दलबीर सिंह दुग्गल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

पलवल के गांव कुशक बडोली में फूड एंव सप्लाई मंत्री राजेश नागर का छापा,अनाज के कट्टों में भरी मिली रेत, दिए एफआईआर के आदेश। 

Ajit Sinha

पलवल: सदर थाना पुलिस एंव डिटेक्टिव स्टाफ की संयुक्त टीम ने आज मुस्तफा हत्याकांड में शामिल एक आरोपित शरीफ को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पलवल में दिल्ली -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोड़फोड़ के दौरान भीड़ ने किया पथराव, जेसीबी मशीन के शीशे तोड़े-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x