Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी: मेयर प्रवीण बत्रा जोशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के हित में लगातार निर्णय लेकर महिलाओं को अधिकार देने के साथ उन्हें सशक्त बना रहे हैं। यह जानकारी देते हुए नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया भी मौजूद रही।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आयोजित स्कूटी रैली नेहरू कॉलेज से शुरू होकर जगन्नाथ मंदिर, सनफ्लैग चौक, सेक्टर-15 मार्केट, बी.पी.टी.पी रोड, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, कोर्ट कॉम्प्लेक्स (सेक्टर-12) तथा पुलिस स्टेशन सेक्टर-12 से होते हुए निर्धारित रूट पर संचालित किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और नागरिकों ने भी रैली का स्वागत किया।नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि जिस ऐतिहासिक पल और अधिकार का देश की महिलाओं को लंबे समय से इंतजार था, वह समय अब आ गया है।
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% (या एक-तिहाई) सीटें आरक्षित की गई हैं। इस प्रावधान से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूती मिलेगी। आगामी 16, 17 और 18 तारीख को इस अधिनियम के पारित होने के साथ ही देश की राजनीति और समाज में महिलाओं की भागीदारी का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त उपस्थिति प्रदान करेगी और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगी।मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि नारी ही किसी भी राष्ट्र की वास्तविक आधारशिला होती है और उनके सशक्त होने से ही देश का समग्र विकास संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से देश की महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी मिलेगी, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और नेतृत्व के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने कहा कि देश की हर बेटी अब न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग होगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर लिए जाने वाले ऐतिहासिक निर्णयों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पाएगी। उन्होंने इसे एक नए भारत की पहचान बताते हुए कहा कि यह पहल देश के भविष्य को और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगी।उन्होंने इस अवसर पर आयोजित स्कूटी रैली और उसमें शामिल सभी बहनों, छात्राओं, कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा की टीम के उत्साह की सराहना की। विशेष रूप से स्थानीय नेतृत्व के प्रयासों को भी उन्होंने सराहा, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद शिखा, फरीदाबाद एसडीएम हनी बंसल, सीडीपीओ मिनाक्षी चौधरी, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, कॉलेज प्रिंसिपल रितिका गुप्ता सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित।

Ajit Sinha

एशिया का सबसे बड़ा आईटी हब बनेगा मानेसर, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री कल 20 दिसम्बर को करेंगे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता-डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x