
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस और आबकारी विभाग को आज बुधवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लुहारली टोल प्लाजा के पास से पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़ा है, जिसमें 45 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतल भरी हुई थी। पुलिस को देख शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. ट्रक कंटेनर को भी अपने कब्जे में ले लिया है,फरार अभियुक्तों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। लुहारली टोल प्लाजा के पास इस कैंटर को पुलिस और आबकारी विभाग विभाग ने एक सूचना के बाद चेकिंग के दौरान पकड़ा है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि आबकारी विभाग को इनपुट मिला था, कि शराब की एक बड़ी खेप तस्करी कर ले जाई जा रही है. दादरी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने यहां घेराबंदी की। एक संदिग्ध ट्रक कंटेनर को जब रुकने का इशारा किया गया, तो पुलिस को देख तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब कंटेनर के पीछे का दरवाजा खुला, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। अवैध अंग्रेजी शराब की पंजाब मार्का की 457 पेटी, 121 पेटी अवैध बीयर बरामद की गई जिसकी कुल अनुमानित कीमत, करीब 45 लाख रुपये है. पकड़ी गई शराब की खेप पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही थी। माफिया इसे दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने न केवल 45 लाख की शराब जब्त की है, बल्कि उस ट्रक कंटेनर को भी अपने कब्जे में ले लिया है जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था। फिलहाल दादरी थाने में आबकारी अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार अभियुक्तों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी के पीछे एक अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ हो सकता है जो पंजाब से सस्ती शराब लाकर यूपी में ऊंचे दामों पर बेचता है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

