Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस द्वारा हर स्थिति पर प्रभावी ढंग से काबू पाने के उद्देश्य से 5 लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का किया गठन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिले में कानून- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से  5 विशेष लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का गठन किया गया है। इन कंपनियों का गठन किसी भी प्रकार की आपात कालीन, संवेदनशील अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। गठित की गई इन 5 लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों में से 4 कंपनियां जोनवार स्थापित की गई हैं, जिनमें पुलिस की पूर्व जोन, पश्चिम जोन, दक्षिण जोन तथा मानेसर जोन की एक-एक कंपनी शामिल है। इसके अतिरिक्त 1 कंपनी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम के अधीन कार्य करेगी। आवश्यकता पड़ने पर इन कंपनियों को जिले के किसी भी क्षेत्र में तत्काल तैनात किया जा सकेगा।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस की नीति से काम करें अधिकारी- एसीएस आनंद मोहन शरण

Ajit Sinha

मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे, विवाद के कारण हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो गिरफ्तार, दो शूटरों की तलाश

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन के सहायक लाइनमैन को 7,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x