Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
आप सभी भारी वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि शीतला माता मंदिर में दिनांक 4 अप्रैल तक निरंतर मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान इस सड़क मार्ग पर माता शीतला के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना है जो सुरक्षा की दृष्टि से सभी भारी वाहन चालकों के लिए डायवर्सन प्लान तैयार किया गया है। इस मेला आयोजन के दौरान सभी भारी वाहन चालक निम्नलिखित दिए गए सड़क मार्गों का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान पर जाएंगे ताकि शीतला माता सड़क मार्ग पर श्रद्धालुओं और अन्य वाहनों का आवागमन सुगमता से कराया जा सके।

1.सिग्नेचर टावर की ओर से जो वाहन चालक नजफगढ़ द्वारका की ओर जाएंगे वे सभी वाहन चालक एमडी चौक से आगे कटारिया चौक गोल चक्कर से दाहिनी और मुड़कर पास को रेड लाइट सेक्टर 21, 22 – रेजांगला चौक- कृष्णा चौक- बजघेड़ा फाटक के रास्ते नजफगढ़ द्वारका की ओर जाएंगे।

2. सेक्टर 12 के रास्ते CRPF Camp चौक आने वाले सभी भारी वाहन चालक सेक्टर 12 से DSD कॉलेज चौक-रेलवे स्टेशन रोड के रास्ते सेक्टर 4/7 चौक से रेलवे स्टेशन, सेक्टर 4,7,9,5 धनवापुर, दौलताबाद आदि स्थानों की ओर जाएंगे।
3. सेक्टर 5 गोल चक्कर के रास्ते माता मंदिर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन चालक सेक्टर 5 गोल चक्कर से प्रकाश पुरी चौक के रास्ते रेलवे रोड का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।

4. सेक्टर 5 चौक से माता मंदिर के रास्ते के रास्ते हाईवे NH-48 की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन चालक कृष्णा चौक के रास्ते रेजांगला चौक-पासको रेड लाइट के रास्ते सड़क मार्ग का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। और उपरोक्त इसी चौक से राजीव चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक प्रकाश पुरी चौक-सेक्टर 4/7 चौक – न्यू कॉलोनी मोड के रास्ते सोहना चौक से होते हुए सोहना,राजीव चौक, जयपुर आदि की ओर जाएंगे।

Related posts

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निजी सहायक को नौकरी से हटाया, अभियंता को किया निलंबित

Ajit Sinha

क्रिकेट मैच, रैली और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को किया जागरूक।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: 12 सेल्फ पेड और  5 गवर्नमेंट पेड सुविधाओं सहित कुल 17 आइसोलेशन, इनके रेट भी निर्धारित किए गए हैं-डीसी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x