Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

सीआईडी हरियाणा डॉग स्क्वॉड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, ‘मैन्डी’ ने राष्ट्रीय मंच पर जीता सिल्वर मेडल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि 69वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट (2025–26) का आयोजन 28 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक महाराष्ट्र के नागपुर में किया गया, जिसमें सीआईडी (हरियाणा), मधुबन की टेक्निकल विंग के डॉग स्क्वॉड ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ईएचसी वीरभान, जो वर्तमान में हिसार एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ते में तैनात हैं, ने अपनी विस्फोटक सूंघने वाले डॉग ‘मैन्डी’ के साथ ह्यूमन बॉडी सर्च इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। इस इवेंट में स्निफर डॉग संदिग्ध व्यक्ति के पास छिपाए गए विस्फोटक पदार्थों को उनकी गंध (वाष्प) के माध्यम से पहचानता और खोजता है, जो अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तकनीकी दक्षता की मांग करने वाला कार्य है।

हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह ने इस शानदार उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि सीआईडी हरियाणा के डॉग स्क्वॉड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया गया यह सिल्वर मेडल हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विशेष रूप से ईएचसी वीरभान और उनके डॉग ‘मैन्डी’ की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट तालमेल ने यह सफलता संभव बनाई है। उन्होंने कांस्टेबल संदीप और ‘रॉकी’ के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की तथा कहा कि यह उपलब्धि हमारी आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली और पेशेवर दक्षता को दर्शाती है। एडीजीपी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हरियाणा पुलिस इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करती रहेगी।

ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में स्निफिंग से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें बिल्डिंग सर्च, व्हीकल सर्च, लगेज सर्च, ह्यूमन बॉडी सर्च और ग्राउंड सर्च जैसे इवेंट शामिल होते हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं में उच्च स्तर की ट्रेनिंग, अनुशासन और डॉग व हैंडलर के बीच मजबूत तालमेल अत्यंत आवश्यक होता है। इस उपलब्धि के साथ ही एक और सराहनीय प्रदर्शन कांस्टेबल संदीप (2/436) द्वारा किया गया, जो वर्तमान में बीडी टीम रेवाड़ी में तैनात हैं।

उन्होंने अपने डॉग ‘रॉकी’ के साथ बेसिक ओबीडियंस इवेंट में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में डॉग द्वारा अपने हैंडलर के सभी आदेशों का सटीक पालन करना मुख्य आधार होता है।एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह ने बताया कि इस ड्यूटी मीट में निर्धारित मानकों के अनुसार सीआईडी हरियाणा से केवल दो डॉग्स को ही भाग लेने के लिए भेजा गया था, और दोनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभाग का नाम रोशन किया।

विशेष रूप से, यह पहली बार है जब सीआईडी हरियाणा के स्निफर डॉग्स ने ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट के एक्सप्लोसिव स्निफिंग इवेंट में कोई पदक हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल वीरभान और ‘मैन्डी’ की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि सीआईडी (हरियाणा), मधुबन द्वारा प्रदान किए जा रहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और डॉग वेलफेयर पहलों की सफलता को भी दर्शाती है। सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भविष्य में अन्य डॉग स्क्वॉड और पुलिस इकाइयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह उपलब्धि साबित करती है कि समर्पण, आधुनिक प्रशिक्षण और मजबूत टीमवर्क के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

गिरोह का पर्दाफाश:10 दिनों में 43 लोगों के खातों से 31 लाख उड़ाने, अब 3 करोड़ रूपए उड़ाने के फिराक में था, एक महिला सहित 5 अरेस्ट।  

Ajit Sinha

फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र  नहीं है तो वह आयोग द्वारा निर्दिष्ट 11 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखा कर अपना वोट डाल सकता है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दोस्त ने अपने ही दोस्त को चारपाई में बांध कर उस समय तक पत्थरों से हमला करता रहा, जब तक वह मर नहीं गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x