Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अपराधियों के अवैध संपत्ति पर चला पुलिस प्रशासन का बुलडोजर , किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों,अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर दिनांक 16.04.2026 को गांव सरहोल,गुरुग्राम स्थित गांव के तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करने वाले की पहचान कर मशीनरी की सहायता से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।

इस कार्रवाई में अपराधी सुरेंद्र उर्फ घसेटु निवासी गांव सरहोल,गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। इस आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है,जिनमें मारपीट करना, शराब तस्करी (आबकारी अधिनियम) जैसे अपराध शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इस अपराधी ने अवैध रूप से गांव सरहोल के तालाब की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण  किया, तथा वहां पर अवैध रूप से शराब रखने/बेचने का काम किया जाता था। यह कार्रवाई  क्राइम यूनिट सेक्टर-17 द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई  के दौरान आरोपित  के कब्जा से अवैध शराब बरामद की गई, जिस संबंध में आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम में एक्साइज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया जाएगा है। गुरुग्राम पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Related posts

पहले अपने मासूम बच्चियो को छ्त से फेका,फिर खुद कूद गई, मां-बेटी की मौत, और दूसरी बेटी अस्पताल में मौत से जुझ रही है..

Ajit Sinha

लॉकडाउन: दिल्ली पुलिस ने एक मकान के कमरे से जुआ खेलते हुए 8 जुआड़ियों को पकड़े हैं और 96000 रूपए बरामद किए हैं।

Ajit Sinha

जी-20 एन्टी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में मेजबान हरियाणा बना आकर्षण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x