Athrav – Online News Portal
दिल्ली

केजरीवाल सरकार शहादरा जिले की प्रमुख सड़कों का करेगी सौंदर्यीकरण, प्रोजेक्ट को दी मंजूरी-आतिशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों के लिए शहर की सड़कों को बेहतर, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। इसी के तहत पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने शाहदरा जिले की कई सड़कों के सुंदरीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार की इस पहल का उद्देश्य दिल्लीवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा देना और आस पास के इलाकों से इंटरकनेक्टिविटी को बढ़ाना है। इसके तहत शाहदरा जिले की प्रमुख 9 सड़कों का सुंदरीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जायेगा।
परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार वैश्विक मानकों का पालन करते हुए एक  फ्लेक्सिबल और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क तैयार करने पर जोर दे रही है। इस परियोजना के जरिए दिल्ली की सड़के और मजबूत होंगी। साथ ही यह दिल्ली सरकार की दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय मानकों का सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर देने की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है। इन सड़कों के मजबूतीकरण से इलाके के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा, सड़कों से भीड़ कम होगी और मेन रोड से कॉलोनियों तक इंटर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।मंत्री आतिशी ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम बहुत पहले किया गया था। पीडब्ल्यूडी ने विशेषज्ञों की सहायता से इन सड़कों का अच्छे से मूल्यांकन किया है और जल्द से जल्द इनकी मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए है। मंत्री आतिशी से हाई क्वालिटी के सड़क निर्माण के लिए वैश्विक मानकों का पालन करने के साथ-साथ यह भी निर्देश दिया हैं कि सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य के दौरान आने जाने वाले यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। वैश्विक मानकों का खास ध्यान रखते हुए और दिल्लीवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार इस परियोजना के जरिए न केवल सड़कों का निर्माण कर रही है, बल्कि जनता के लिए एक मजबूत और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बनाने पर भी जोर दे रही है। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है।
*शाहदरा रोड डिवीजन की ये सड़कें मरम्मत होंगी* 
-> टेलीफोन एक्सचेंज आर-ब्लॉक रोड से होते हुए जीटी रोड से रोड नंबर 64 तक 
-> एलआईसी रोड (मलेरिया कार्यालय एमसीडी से जी.टी. रोड तक)। 
-> डिवाइडर रोड से पम्मी स्वीट के पास गुरुद्वारा रोड तक की सड़क।
 -> हंस राज पब्लिक स्कूल दिलशाद गार्डन के सामने वाली सड़क। 
-> टी-प्वाइंट, एल पॉकेट से आर ब्लॉक छोटी रोटरी तक सड़क। 
-> रोड नं.  62 (जम्मू-कश्मीर पॉकेट) से पेट्रोल पंप जीटी रोड (रेड क्रॉस सोसाइटी के सामने)। 
-> गुरुद्वारा रोड (कलंदर कॉलोनी का टी-पॉइंट) गौरी शंकर से सड़क। 
-> डिवाइडर रोड से गुरुद्वारा तक सड़क (मुखर्जी पब्लिक स्कूल के पास) दिलशाद गार्डन 
 -> रोड नंबर 69

Related posts

पश्चिम बंगाल में जहां एक ओर ममता सरकार को लेकर भयं कर जनाक्रोश दिखाई देता है-गृह मंत्री अमित शाह

Ajit Sinha

15 अगस्त से दिल्ली में शुरू होंगे 20 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस-मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

नेपाली नौकरानी की सूचना पर डॉ.योगेश चंद पॉल की लूटपाट के दौरान सनसनी खेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया था-पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x