Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

कौशिक बंधु आप बल्ल्भगढ़ विधानसभा क्षेत्र को संभालों, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में घुसने की जरुरत नहीं हैं : लखन सिंगला  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र को लेकर दो कांग्रेसी नेता इन दिनों आमने-सामने आ गए है। बलजीत कौशिक आज ओल्ड फरीदाबाद की महात्मा कालोनी में पानी की समस्या को लेकर लोगों से मिलने पहुंच गए, जबकि दो दिन पहले ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल मूल्यावृद्धि को लेकर बल्लभगढ़ के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। आज फरीदाबाद विधानसभा में पहुंचने पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि कौशिक बंधुओं ने बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ा था,

जबकि वह फरीदाबाद से चुनाव लड़े थे, ऐसे में हर नेता को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में काम करना चाहिए, न कि एक दूसरे के विधानसभा क्षेत्र में दखलदांजी। उन्होंने कहा कि कौशिक द्वारा उनके क्षेत्र में समस्याएं सुनना पूरी तरह से आधारहीन है, वह बल्लभगढ़ भी घूमते है और फरीदाबाद भी क्या वह लोकसभा का चुनाव लडऩा चाहते है और क्या उन्हें ऊपर से कोई आदेश मिला है, वह स्पष्ट करें। लखन सिंगला ने कहा कि वह इस मुद्दे को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखेंगे ताकि भविष्य में कोई भी नेता किसी दूसरे नेता की विधानसभा क्षेत्रों में जाकर दखलदांजी न करे।   

Related posts

फरीदाबाद: लोक सभा चुनाव को फ्री एंड फेयर करवाने के बने भागीदार : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

आज की बारिश से तपती और उमस भरी गर्मी से आमजनों को राहत, पर काफी मुश्किलें भी हैं, सोच समझ कर घर से निकले

Ajit Sinha

अभी-अभी: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का हुआ निधन शरद यादव 7 बार सांसद और 3 बार राज्यसभा सांसद रहे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!