Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत में लोकसभा उम्मीदवार मोहनलाल के पक्ष में संकल्प रैली में कांग्रेस पर हमला किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/गन्नौर: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि आज भाजपा की लड़ाई कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस में बौखलाहट और हीन भावना घर कर गई है, क्योंकि कांग्रेस जो काम 55 से 60 साल के बीच नहीं कर पाई, वह भाजपा ने 10 साल में कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को सोनीपत से लोकसभा उम्मीदवार मोहनलाल बडोली के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कुछ तो खासियत है जिस कारण पूरा देश मोदी के नाम की माला जपता है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री विदेश में जाते हैं तब वहां भारतीय इकट्ठा होकर मोदी-मोदी के नारों से पूरे इलाके को गुंजायमान कर देते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए बड़े निर्णयों पर बोलते हुए मनोहरलाल ने कहा कि मोदी सरकार ने धारा-370 को हटाया,राम मंदिर का निर्माण,पूर्वोत्तर की समस्या का समाधान,नक्सलवाद का खात्मा और उत्तर तथा दक्षिण भारत के बीच भेदभाव को समाप्त करने का काम 10 साल में किया है।कांग्रेस को घेरते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लिए अपना परिवार और कुनबा ही सब कुछ है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस 10 की 10 सीटों पर चुनाव हारी, लेकिन उन्हें केवल दो सीटों पर चुनाव हारने का ही दुख था। आज वह इसलिए एक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, ताकि उनका दुख कुछ कम हो। मनोहर लाल ने गन्नौर की जनता को आश्वासन दिया कि वह संसद में जाने के बाद पूरे हरियाणा की समस्याओं को उठाने का काम करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान करवाने का भी काम करेंगे।भाजपा के स्टार प्रचारक मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव के समय में एक-एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई को एक वोट कम मिला और उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की ओर से सीएम के दावेदार सीपी जोशी एक वोट से विधायक का चुनाव हार गए और मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक-एक वोट महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को इस बात को सुनिश्चित करना है कि वह न केवल अपना वोट डालें, बल्कि परिवार, आस-पड़ोस और रिश्तेदारों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रुप डी भर्ती अगले माह तक पूरा करने की घोषणा

Ajit Sinha

अब तक धान व अन्य फसलों के भुगतान स्वरूप 1000 करोड़ रुपये सरकार की ओर से जारी किए जा चुके हैं-सीएम

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति की हैं लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x