Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

भारतीय लड़कों ने एशियाई जूनियर स्क्वाश में टीम स्वर्ण जीता

संवाददाता :शीर्ष वरीय भारत ने आज यहां एशियाई जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप की लड़कों की टीम स्पर्धा में मलेशिया को 2-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारतीय लड़कों ने दूसरी बार खिताब हासिल किया। इससे पहले उन्होंने 2011 में पहला स्थान प्राप्त किया था, तब उन्होंने कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पराजित किया था।एशियाई व्यक्तिगत और ब्रिटिश जनियर ओपन की सफलता के बाद भारत के नंबर एक खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने मलेशिया के दूसरे वरीय ओंग साई हुन को शिकस्त दी।इसके बाद अभय सिंह ने पांच गेम तक चले कड़े मैच में डेरेन राहुल को शिकस्त देकर भारत को खिताब दिलाया।राष्ट्रीय कोच साइरस पोंचा अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी खुश थे। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीयों का यह शानदार प्रदर्शन था। ’’ भारतीय स्क्वाश रैकेट महासंघ :एसआरएफआई: के संरक्षक एन रामचंद्रन ने भी भारत के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटिश जूनियर ओपन की सफलता के बाद अब एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन से स्पष्ट हो गया कि देश में जूनियर स्क्वाश की नींव मजबूत है। दोबारा एशियाई खिताब जीतने के लिये मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। ’’

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने आज तुरंत प्रभाव से अपने तीन विधायकों को पार्टी से किया सस्पेंड।

Ajit Sinha

पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, झूठ बोलना, भ्रम फैलाना ये राहुल गांधी की आदत रही है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x